{"_id":"5ac4cdb54f1c1b99618b5771","slug":"121522847157-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हथेली में चाकू घोंपा, टैंपो में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक की हथेली में चाकू घोंपा, टैंपो में तोड़फोड़
Updated Wed, 04 Apr 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक की हथेली में चाकू
घोंपा, टेंपो में की तोड़फोड़
सरेबाजार मंगलवार शाम हुई घटना, घायल बदायूं रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
बदायूं रोड बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने टेंपो चालक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसकी हथेली में लगा। हमलावरों ने उसके टेंपो में तोड़फोड़ भी की। हमले में घायल चालक का पुलिस ने मेडिकल कराया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मामला बदायूं रोड बाजार में ओरियंटल बैंक के पास का है। मोहल्ला पठानटोला निवासी जमील (35) टेंपो चलाता है। उसका अयोध्यागंज मोहल्ले के एक युवक से पिछले दिनों विवाद हो गया था। उसी रंजिश में जमील को बैंक के पास दो युवकों ने घेर लिया। दोनों ने पहले तो उसके साथ हाथापाई की फिर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बचने की कोशिश में चाकू जमील की हथेली में लगा। आरोप है कि हमलावरों ने उसके टेंपो में भी तोड़फोड़ की। टेंपो का शीशा चकनाचूर हो गया। सूचना के बाद घायल जमील के परिजन भी मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। घायल जमील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। चोट गंभीर बताते हुए उसे देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जमील ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर भी सौंप दी है।
---------
दुकान के विवाद में दो युवकों का चालान
उझानी। मंगलवार रात बदायूं रोड बाजार में दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद ने हिरासत में लिए गए सुधीर कुमार और चंदन गुप्ता का बुधवार को मारपीट और शांति भंग करने में चालान कर दिया। चंदन की मानें तो उसके पिता की दुकान को खाली कराने के लिए सामान सड़क पर फेंक दिया गया था। उधर, दुकानदार अजय गुप्ता ने भी बदायूं पहुंचकर पुलिस अफसरों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है।