{"_id":"5a1973a34f1c1b6a678bde25","slug":"121511617443-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को रिझाने के लिए शराब बांटने के मामले में पांच लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोटरों को रिझाने के लिए शराब बांटने के मामले में पांच लोगों पर रिपोर्ट
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। निकाय चुनाव के पुनर्मतदान में वोटरों को लुभाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात दरोगा की ओर से ही रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को आरोपियों का चालान कर दिया। घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने मौके पर पूर्व शहर विधायक आबिद रजा की मौजूदगी भी दिखाई है।
एसआई सत्य सिंह की ओर से कराई गई रिपोर्ट में जिक्र है कि वह शुक्रवार शाम लालपुल तिराहे के पास घूम रहे थे। यहां उन्हें जवाहरपुरी निवासी कुलदीप, राहुल भारद्वाज और शास्त्रीनगर निवासी कामेश्वर मिले। उन्होंने बताया कि सपा प्रत्याशी फात्मा रजा के पति आबिद रजा लालपुल पेट्रोल पंप के पास गाड़ी खड़ी करके खड़े हैं। वह 26 नवंबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर वोटरों को राममूर्ति के जरिये शराब और पैसे बंटवा रहे हैं। सत्य सिंह के मुताबिक जब वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो मौके पर गाड़ी खड़ी मिली। आबिद रजा भी बराबर में खड़े थे। पुलिस को देखकर वह गाड़ी में बैठकर निकल गए। कुछ लोग गत्ते की पेटी लेकर गली में भागे। पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ लिया। इनमें ऊपरपारा निवासी अहमद रजा, मुख्तार अहमद, परवेज, ताहिर और अब्दुल रहमान के नाम शामिल हैं। रिपोर्ट में दर्ज है कि इन लोगों ने बताया कि आबिद रजा के कहने पर ही वह लोग हरियाणा मेड शराब बांटने को लाए थे। शराब बांटने का ठेका राममूर्ति का था जो कार्रवाई के दौरान फरार हो गया। पुलिस ने शनिवार शाम इन सभी का चालान करके इन्हें कोर्ट में पेश किया।
बता दें कि शुक्रवार रात दीपमाला गोयल ने पूर्व शहर विधायक आबिद रजा पर शराब और पैसा बंटवाने का आरोप लगाकर कोतवाली में हंगामा किया था। उनके साथ कई भाजपाई और अधिवक्ता भी कोतवाली पहुंचे थे। दावा किया जा रहा था कि शराब बंटवाने के दौरान खुद आबिद रजा मौके पर मौजूद थे जिसका उन लोगों ने वीडियो भी बना लिया है। दीपमाला गोयल की ओर लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया तो आबिद रजा का कहना था कि उनके मन में जो आए वह करें। उन्हें इससे कोई मतलब नहीं। वहीं, कोतवाल अजय यादव का कहना था कि आरोपियों के बयान और विवेचना से इस बात की जांच की जाएगी कि आबिद रजा वहां मौजूद थे या नहीं। इसके आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी।