फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शादी-विवाह में चोरी करने वाला किशोर गिरफ्तार

शादी-विवाह में चोरी करने वाला किशोर गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2017 08:03 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
शादी-विवाह में चोरी करने वाला किशोर गिरफ्तार
बदायूं। शादी-विवाह में मेहमान बनकर नकदी और जेवर पर हाथ साफ करने वाले किशोर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के कुछ जेवर बरामद हुए हैं। किशोर की उम्र करीब 14 साल है। उसने कई चोरियों की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

पिछले दिनों शहर के उमा पैलेस में एक शादी के दौरान जेवर चोरी हो गए थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इससे पहले भी शहर में शादी-विवाह के दौरान चोरी की ऐसी ही वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस ने शहर के कई मैरिज लॉन के सीसी कैमरे खंगाले तो चोरी करता हुआ किशोर पहचान में आ गया। इसके बाद उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोर किसी भी शादी-विवाह में मेहमान की तरह बन-ठन कर पहुंचता था। यहां लोगों से मेल-जोल बढ़ाने के बाद उस कमरे तक पहुंच जाता था जहां माल-जेवर रखा होता था। मौका पाकर माल साफ कर दिया करता था। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजीव कुमार शर्मा के मुताबिक, किशोर ने पूछताछ में कई चोरियों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed