फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   12 incidence of looting happend in just 5 months

बेकाबू अपराध, पांच महीने में 12 डकैतियां

Fri, 20 Nov 2015 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 20 Nov 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
12 incidence of looting happend in just 5 months
बड़ी वारदातों में फेल हो रहा मुखबिर तंत्र
विज्ञापन

वारदातों पर पर्दा डालने में जुटती है पुलिस

जिले में लंबे समय के बाद डकैती की वारदातों का सिलसिला 16 जून को बिसौली से शुरू हुआ। यहां हाईवे किनारे बदमाशों ने किराना व्यापारी कुलदीप यादव के घर डाला डालकर लाखों का माल लूट लिया। विरोध करने पर कुलदीप यादव की हत्या कर दी। 20 जून को बदमाशों ने बिसौली के दबतोरी चौकी इलाके में तीन स्थानों पर डकैती डाली। करलावाला गांव में गृह स्वामी ततीर की हत्या कर दी। सेठाखेड़ा गांव में रामकिशोर को चाकुओं से गोद दिया।
जुलाई में डकैती की चार घटनाएं हुईं। 10 जुलाई को मुजरिया के गांव लहराअसदुल्लापुर में लकड़ी ठेकेदार कुंवरपाल के घर बदमाशों ने लाखों की लूट की। कुंवरपाल की मां कलावती की हत्या कर दी। 14 जुलाई मुजरिया के कौल्हाई में पातीराम के घर बदमाशों ने डाका डाला। इसी रात कादरचौक के गांव नागर में रजनेश के घर डाका पड़ा। 20 जुलाई की रात मूसाझाग थाने के गांव करौतिया में अवनीश यादव के घर आठ लाख रुपये की डकैती पड़ी। चार नवंबर को उझानी में लाल मोहम्मद के घर डकैती पड़ी और 13 नवंबर को वजीरगंज के गांव रानीगौटिया में चंद्रपाल के घर लाखों रुपये की डकैती पड़ी। ताजा मामला उझानी में भूदेव के घर डकैती और हत्या का है।
विज्ञापन

वर्जन-
हमारी कोशिश है कि घटना का वर्क आउट सही सही। ताकि अपराध पर नियंत्रण हो सके। उझानी और दातागंज दोनों मामलों का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। किसी भी दशा में निर्दोषों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए।-सौमित्र यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

00
जिले में रजिस्टर्ड 25 गिरोह में कोई सक्रिय नहीं
बदायूं। अपराधिक वारदातों को गिरोहबंद अंजाम देने वाले 25 गिरोह पुलिस के रिपोर्ट में दर्ज हैं, लेकिन इनमें कोई गिरोह सक्रिय नहीं है। लंबे समय से किसी बड़ी वारदात में रजिस्टर्ड किसी गिरोह का नाम नहीं आया है। बिसौली, मुजरिया, कादरचौक, मूसाझाग और अब उझानी में डकैती की वारदातों को जिस तरह से अंजाम दिया गया, रजिस्टर्ड किसी गिरोह ने इस तरह से वारदातों को कभी अंजाम नहीं दिया। उझानी की डकैती पर गौर करें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश स्थानीय ही हैं।
00
पुलिस ने पांच लोग उठाए, एसओजी जुटी
बदायूं। उझानी कोतवाली के मोहल्ला अहिरटोला नई बस्ती में भूदेव के घर मंगलवार रात पड़ी डकैती के मामले में  पुलिस ने पांच लोगों को उठाया है। इनसे पूछताछ हो रही है। दावा है कि  खुलासा जल्द हो जाएगा।

उझानी के मोहल्ला अहीर टोला नई बस्ती में भूदेव  के घर पर मंगलवार रात सात-आठ बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाशों ने  भूदेव के दोस्त धर्मपाल की हत्या कर दी। भूदेव समेत मउसके परिवार के पांच  लोग गंभीर घायल भी हुए। यहां से बदमाशों ने दो लाख रुपये नगदी समेत 3.50  लाख रुपये का माल लूट लिया था। एसएसपी सौमित्र यादव ने वर्क आउट के लिए  एसओजी समेत दो सीओ के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमों को जिम्मा सौंपा था।  शुक्रवार को एसओजी ने पांच लोगों को शक के आधार पर उठाया है। इनसे पूछताछ  हो रही है। पुलिस का दावा है कि घटना का जल्द वर्क आउट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed