फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें रवाना

बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें रवाना

Mon, 08 Apr 2019 12:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें रवाना
बदायूं। कादरचौक के प्रेमी नगला में किसान की हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जिले से रवाना हो चुकी हैं। एक टीम ने कलान में छापा मारा लेकिन इससे पहले बदमाश कल्लू घर पर ताला डालकर फरार हो गया। कल्लू पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश जतिन का सगा साला है, जो कलान में किराये के एक मकान में रहता है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमी नगला में धावा बोल दिया था। इस दौरान बदमाशों ने तीन घरों से लाखों का सामान लूट लिया था, साथ ही किसान हरीश बाबू शाक्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गांव वालों ने एक बदमाश को मौके से दबोच लिया था। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम जतिन पुत्र लक्ष्मण निवासी ग्राम भौरिया थाना अनूप शहर जिला बुलंदशहर बताया था। उसने यह भी कहा था कि इस घटना को अंजाम देने में उसका सगा साला कल्लू और अन्य बदमाश थे। इसकी जानकारी पर कादरचौक थाने की एक टीम शनिवार दोपहर कलान को रवाना हो गई थी। उसके बाद पुलिस ने कलान पुलिस के सहयोग से जतिन के बताए पते पर छापा मारा लेकिन उससे पहले ही कल्लू कमरे में ताला डालकर अपने परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस देर रात तक कल्लू की तलाश में लगी रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। कादरचौक एसओ हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि बदमाशों की तलाश में क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम भी लगी हुई है। दोनों टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश देने के लिए गई हैं। अभी पुलिस टीमों को कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

गमगीन माहौल में किसान के शव का अंतिम संस्कार
कादरचौक पुलिस ने शनिवार दोपहर ही हरीश बाबू के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। इसके बाद परिवार वाले शव को अपने घर ले गए थे। हरीश बाबू का छोटा भाई प्रेमपाल फौज में है। इस समय उसकी तैनाती हिमाचल प्रदेश में है। प्रेमपाल को हत्या की जानकारी उसी समय मिल गई थी। छुट्टी लेकर शनिवार देर रात वह घर पहुंचा। उसके बाद रविवार सुबह हरीश बाबू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed