फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आपतिजनक वीडियो डालने वाले लिपिक को जमानत पर छोड़ा

आपतिजनक वीडियो डालने वाले लिपिक को जमानत पर छोड़ा

Sat, 02 Feb 2019 07:34 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 02 Feb 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
आपतिजनक वीडियो डालने वाले लिपिक को जमानत पर छोड़ा
बदायूं। आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले लिपिक को पुलिस ने शनिवार सुबह जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस ने उसे एक दिन पहले शाम के समय पकड़ा था। देर रात तक उससे पूछताछ होती रही।
विज्ञापन

आरोपी लिपिक अनिल कुमार वार्ष्णेय के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज है।
चार दिन पहले यह मामला प्रकाश में आया था। लिपिक के मोबाइल नंबर से शिक्षा विभाग के विभागीय ग्रुप में एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया था। उस ग्रुप में डीआईओएस के अलावा जिले के शिक्षक और शिक्षिकाएं जुड़ी थीं। ग्रुप में वीडियो आने के बाद शिक्षिकाओं ने आपत्ति जताई, साथ ही उन्होंने ग्रुप छोड़ना शुरू कर दिया। बाद में डीआईओएस ग्रुप से खुद बाहर आ गए और ग्रुप समाप्त करा दिया। इस संबंध में डीआईओएस की तहरीर पर लिपिक अनिल कुमार वार्ष्णेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार शाम लिपिक को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह पुलिस ने उसे जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed