फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बहनोई ने तमंचे की बट से दिव्यांग साले का सिर फोड़ा

बहनोई ने तमंचे की बट से दिव्यांग साले का सिर फोड़ा

Mon, 11 Dec 2017 05:47 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
बहनोई ने तमंचे की बट से दिव्यांग साले का सिर फोड़ा
crime scene - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुकटिया में परिवार वालों के साथ बहन से मिलने पहुंचे दिव्यांग साले को बहनोई ने मामूली कहासुनी पर घर में बंधक बना लिया। उसकी तमंचे की बट से जमकर पिटाई की। पिटाई से दिव्यांग का सिर फूट गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुुलिस ने आरोपी के घर से तीन असलाह बरामद किए हैं। आरोपी शिवकुमार के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया गया है।
घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। कुंवरगांव क्षेत्र के गांव बलइया निवासी रामचंद्र की बेटी कोतवाली क्षेत्र के गांव सुकटिया में ब्याही है। रामचंद्र का दिव्यांग पुत्र श्याम सिंह(18) परिवार वालों के साथ शाम को बहन से मिलने सुकटिया पहुंचा। खाना खाते समय दिव्यांग की बहनोई शिवकुमार से किसी बात पर कहासुनी हो गई। गुस्से में शिवकुमार तमंचा निकाल लाया। उसने दिव्यांग के सिर में तमंचे की बट से तीन प्रहार किए। इससे उसका सिर फूट गया। दिव्यांग को उसके परिजन सत्यवीर और भगवान दास ने बचाने की कोशिश की तो हमलावर बहनोई ने उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन

बहनोई के घर में बंधक दिव्यांग श्याम सिंह को छुड़ाने के लिए सत्यवीर ने पुलिस को कॉल कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दरोगा विनोद कुमार ने आरोपी शिवकुमार को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके घर में तीन असलाह भी मिले, दो में कारतूस भी लोड थे। पुलिस ने शिवकुमार के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है। घटना की विवेचना कर रहे दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर ने घायल श्याम सिंह को गंभीर हालत में देर रात ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिवकुमार का सोमवार दोपहर में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed