फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ताऊ ने ही दरिंदगी के बाद की थी हिमांशु की हत्या

ताऊ ने ही दरिंदगी के बाद की थी हिमांशु की हत्या

Fri, 08 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
ताऊ ने ही दरिंदगी के बाद की थी हिमांशु की हत्या
पुल‌िस ‌ग‌िरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
उझानी (बदायूं)। पिछले दिनों मासूम हिमांशु की दरिंदगी के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रिश्ते में ताऊ लगने वाले सत्यपाल ने ही बच्चे के साथ हैवानियत की थी, भेद खुलने के डर से बाद में उसने हत्या कर दी। पुलिस ने सत्यपाल को गिरफ्तार कर एसपी सिटी के सामने पेश किया। बाद में पत्रकारों को खुलासे की जानकारी देने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जेल जाते वक्त हत्यारोपी रो रहा था। कह रहा था कि उसने जमकर शराब पी ली, नशे में रिश्ता-नाता सब भूल गया। उसने यह भी कहा कि उस पर ऊपरी साया है, उसी ने यह कांड करा दिया। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी सत्यपाल को पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया। उसे कोतवाली लाया गया तो वह खुद को बेगुनाह बताने लगा। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा उसे जिला मुख्यालय लेकर पहुंचे। वहां एसपी सिटी कमल किशोर और सीओ उझानी भूषण वर्मा के सामने आरोपी ने बताया कि दस अक्तूबर की शाम शराब के नशे में उसने रामसेवक मौर्य के छह वर्षीय बेटे हिमांशु को दबोच लिया। वह हिमांशु को गांव के बाहर ले गया। नशे ही हालत में ही हिमांशु के साथ दरिंदगी की। चूंकि हिमांशु उसे पहचानता था, इसलिए भेद खुलने के डर से बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बता दें कि मासूम हिमांशु का शव बाजरा के पूलों के ढेर में छिपा मिला था। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

-----
डीएनए टेस्ट कराने को लिया सैंपल 
उझानी। सत्यपाल को लेकर मृतक के घरवालों में बनी भ्रम की स्थिति साफ कराने के लिए पुलिस ने उसका डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया है। डीएनए की कार्रवाई के लिए सत्यपाल को लेकर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। डीएनए टेस्ट को सैंपल की औपचारिकता पूरी की गई। एसपी सिटी ने बताया कि सैंपल प्रयोगशाला भेजा जाएगा। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट भी खुलासे में मददगार साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चाचा बोला, सामने क्यों नही कहता सत्यपाल 
उझानी। सत्यपाल के पकड़े जाने के बाद मृतक के सगे चाचा धर्मवीर ने पुलिस की कहानी पर ही सवाल उठा दिया। बोला, सत्यपाल ने कत्ल किया है तो उसे घरवालों के सामने भी पेश करना चाहिए था। वह पूछते कि हत्या क्यों की ? सत्यपाल अगर कोतवाली में ही उनके सामने हकीकत बयां कर देता तो विश्वास हो जाता। सत्यपाल से बात कराने के लिए पुलिसकर्मियों से कहा भी लेकिन सत्यपाल को सामने नहीं लाया गया। 

-----------------
वर्जन 
हिमांशु की हत्या में सत्यपाल के शामिल होने की बात सामने आ गई है। चूंकि वह मृतक के कुनबे से ताल्लुक रखता है, ऐसे में उसे उनके सामने पेश नहीं कर सकते थे। सत्यपाल अपना गुनाह भी कबूल कर चुका है।
- राजीव कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed