{"_id":"5a294a444f1c1b9e678c02bf","slug":"11512655428-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियां उठाने पर डग्गामार वाहन और बस स्टाफ भिड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवारियां उठाने पर डग्गामार वाहन और बस स्टाफ भिड़ा
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। रोडवेज बस स्टैंड गेट से सवारियां उठाने पर डग्गामार वाहन के स्टाफ और रोडवेज बस वालों में विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। अफरा-तफरी के बीच अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। कोतवाली पुलिस को सूचना देदी गई है।
दातागंज-बदायूं और बरेली-दातागंज रोड पर सैकड़ों की संख्या में डग्गामार वाहन दौड़ते हैं। इनके चालक-हेल्पर स्टैंड के गेट से ही सवारियों को उठाते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे रोडवेज बस संख्या यूपी 25 टी,2602 बस स्टाप के गेट पर खड़ी थी। कुछ सवारियां बैठीं थीं। इसी बीच एक डग्गामार वाहन आया और उसका स्टाफ गेट के पास से ही सवारियां उठाने लगा। इस पर बस के चालक मोहम्मद अकील ने विरोध किया। तब डग्गामार वाहन का स्टाफ झगड़ने लगा। इस पर कई अन्य डग्गामार वाहनों का स्टाफ आ गया। रोडवेज के कर्मचारी भी आ गए। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। मारपीट की नौबत आ गई। किसी तरह अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने इसकी लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। बोले-स्टैंड के गेट से डग्गामार वाहन सवारियां उठाते हैं। समय-समय पर पुलिस से शिकायत की गई हैं मगर कोई कार्रवाई नहीं होने की वजह से उनके हौसले बुलंद रहते हैं, इससे रोडवेज को हर रोज काफी राजस्व की हानि होती है।