फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   स्कूल की चहारदीवारी और पेड़ों की नीलामी पर खड़ा हो गया विवाद

स्कूल की चहारदीवारी और पेड़ों की नीलामी पर खड़ा हो गया विवाद

Sun, 10 Mar 2019 12:02 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
स्कूल की चहारदीवारी और पेड़ों की नीलामी पर खड़ा हो गया विवाद
दातागंज (बदायूं)। क्षेत्र के बक्सेना स्थित प्राथमिक-उच्च प्राथमिक स्कूल की चहारदीवारी के निर्माण के समय वहां पर खड़े पेड़ों की नीलामी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने पेड़ों की नीलामी नहीं होने दी और पेड़ों को अपना बताते हुए एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने कानूनगो और लेखपाल को मौके पर भेजा। काफी देर तक तहसील की टीम जमीन पर नपत करती रही।
विज्ञापन

बक्सेना में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल एक ही परिसर में हैं। इसकी चहारदीवारी नहीं होने की वजह से शिक्षकों और बच्चों को दिक्कत हो रही थीं। चहारदीवारी निर्माण को लेकर कई बार एसडीएम और बीएसए तक मामला पहुंचा। विद्यालय के पास ही पशु चिकित्सालय है। यहीं पर कुछ पेड़ खड़े हैं। उनकी नीलामी होनी थी। नीलामी की बात सुनकर कुछ लोग आ गए। उन्होंने पेड़ों को अपनी जमीन में होने की बात कहते हुए एसडीएम दिनेश कुमार सिंह से शिकायत की। एसडीएम ने तुरंत ही कानूनगो भुल्लन अली और लेखपाल जितेंद्र को मौके पर भेजा। टीम के आने पर बहुत से लोग एकत्र हो गए। टीम ने स्कूल और पशु चिकित्सालय की जमीन की नपत की।
विज्ञापन

-------------
स्कूल का उन्होंने रकबा तय कर दिया है। वहीं से चहारदीवारी का निर्माण होगा। पशु चिकित्सालय की जमीन की नपत की गई है।
-भुल्लन अली, कानूनगो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed