{"_id":"5c5dcd56bdec2273aa6bb2df","slug":"111549651286-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स भिड़ीं, गाली-गलौज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स भिड़ीं, गाली-गलौज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। महिला अस्पताल में शुक्रवार शाम दो स्टाफ नर्सें आपस में भिड़ गईं। उनके बीच जमकर गाली-गलौज हुुई, जिससे अस्पताल में हंगामा हो गया। भीड़ जमा हो गई। इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक स्टाफ नर्स लेवर रूम में गर्भवती की डिलीवरी करा रही थी। उसी समय दूसरी स्टाफ नर्स पहुंच गई और उसने पहली वाली से गाली-गलौज शुरू कर दी। पहली स्टाफ नर्स ने विरोध किया, जिससे मामला और बिगड़ गया। दोनों में मारपीट तक की नौबत आ गई। शोर शराबा सुनकर अस्पताल के कर्मचारी और मरीज, तीमारदार एकत्र हो गए। स्टाफ के लोगों ने उनमें बीच बचाव का प्रयास किया, जिस पर एक स्टाफ नर्स उनसे भी उलझ गई। इससे किसी की उनमें समझौता कराने की हिम्मत नहीं हुई। काफी देर तक अस्पताल में हंगामा होता रहा। बाद में डिलीवरी कराने वाली स्टाफ नर्स खुद ही अस्पताल से चली गई। ब्यूरो