फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बड़ा भाई लेकर पहुंचा बारात, छोटा ले गया दुल्हन

बड़ा भाई लेकर पहुंचा बारात, छोटा ले गया दुल्हन

Sat, 09 Feb 2019 12:11 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
बड़ा भाई लेकर पहुंचा बारात, छोटा ले गया दुल्हन
बदायूं/वजीरगंज। कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है। नसीब में नहीं, तो बने बनाये रिश्ते भी टूट जाते है। एक ऐसा ही मामला वजीरगंज क्षेत्र में देखने को मिला, जहां बड़ा भाई दूल्हा बनकर पहुंचा था लेकिन दुल्हन छोटा भाई ले गया। इसकी क्षेत्र में व्यापक चर्चा है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पहले वजीरगंज में एक गांव निवासी लड़की की शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी युवक के साथ तय हुई थी। तब से दोनों परिवार वालों की बातचीत होती रही। कुछ ऐसी परिस्थितियां रहीं, जिससे विवाह नहीं हो सका था। चर्चा है कि इसी बीच युवक ने बरेली निवासी ब्यूटी पार्लर चलाने वाली लड़की से शादी कर ली। इसकी उसने परिवार वालों को भनक तक नहीं लगने दी। गुरुवार रात करीब आठ बजे युवक दूल्हा बनकर अपनी बारात लेकर लड़की के घर पहुंचा। लड़की के घर वाले बारात की आवभगत में लगे थे। जयमाल कार्यक्रम होता, उससे पहले किसी ने लड़की वालों को बता दिया कि जो बारात लेकर आया है, उसकी शादी हो चुकी है। यह सुनकर लड़की वाले बिदक गए। उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। इससे बारातियों में अफरातफरी मच गई। लड़के वाले लड़की वालों को मनाने में लग गए। उसी दौरान लड़की वालों ने यूपी 100 को फोन कर दिया, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोई कार्रवाई होती, उससे पहले दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लड़की वाले दूल्हे के छोटे भाई से शादी करने को तैयार हो गए। फिर जयमाल, फेरे आदि छोटे भाई के साथ हुए। शुक्रवार सुबह छोटे भाई के साथ दुल्हन को विदा कर दिया गया। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed