फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डीजे पर गाने को लेकर भिड़े युवकों में मारपीट में तीन घायल

डीजे पर गाने को लेकर भिड़े युवकों में मारपीट में तीन घायल

Tue, 27 Nov 2018 05:31 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
डीजे पर गाने को लेकर भिड़े युवकों में मारपीट में तीन घायल
डीजे पर पसंदीदा गाना बजाने को लेकर युवक भिड़े, तीन घायल
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। बहादुरगंज मोहल्ले में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर हंगामा हो गया। मारपीट में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। उनका मेडिकल कराया गया है।

घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है। मोहल्ले में फखरे के बेटे के निकाह के लिए मंडप की दावत थी। कार्यक्रम स्थल पर ही डीजे भी लगाया गया। दावत खत्म हो जाने के बाद मोहल्ले के एक युवक ने डीजे पर मनपसंद गाना बजाने की डिमांड रख दी। इसका फखरे ने विरोध किया। युवक तो भाग गया लेकिन उसके पड़ोसी गुलफाम मियां और 18 वर्षीय बेटे गुरफान की पिटाई कर दी गई। चश्मदीद नाजिर (20) भी मारपीट में जख्मी हो गया। देर रात घायलों को लेकर उनके परिजन कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया लेकिन आरोपी नहीं मिले। इधर, घायलों का मेडिकल भी कराया गया है। घायलों में गुरफान को जिला अस्पताल रेफर किया गया है लेकिन घायलों की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed