{"_id":"5b4b95d14f1c1b6f548b4a1b","slug":"111531680209-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दरोगा और 13 सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दरोगा और 13 सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले से तबादला हो जाने के बावजूद सरकारी आवास खाली न करना एक दरोगा और 13 सिपाहियों को महंगा पड़ गया। एसएसपी के आदेश पर आरआई ने सभी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इनमें एसआई वेद प्रकाश गुप्ता, सिपाही मलखान सिंह, रईस बेग, संतोष कुमार, धर्मवीर, सतीश सिंह, रमेश चंद्र, चंद्रशेखर, लालता प्रसाद, रामरतन, विकास कुमार, वीर सिंह, मेघ सिंह और छोटेलाल शामिल हैं। आरआई अवध सिंह ने बताया कि इन सभी का कई महीने पहले दूसरे जिले में ट्रांसफर हो गया था। मगर उनके परिवार वाले यहां सरकारी आवास में रह रहे हैं। कई बार कहने के बावजूद उन्होंने सरकारी आवास खाली नहीं किए। जबकि यहां तैनात पुलिस वाले आवास के लिए भटक रहे हैं। इसका पता लगने पर एसएसपी ने तबादले के बावजूद सरकारी आवास खाली न करने वाले सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया।