फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Family protests over use of expiry injection on elderly women

महिला को लगाया एक्सपायर इंजेक्शन, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 06 Apr 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 06 Apr 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
Family protests over use of expiry injection on elderly women
elderly women

मरीज को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने पर गुस्साए परिवार वालों ने डॉक्टर के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची इससे पहले आरोपी डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर भाग गया। कोतवाली में मरीज के परिजनों की ओर से डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा जलालपुर निवासी 70 वर्षीय रामवती पत्नी नत्थूलाल के गले में इंफेक्शन था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे रामवती अपने धेवते गुलड़िया निवासी अजय कुमार व उसके दोस्त आदित्य के साथ शहर में टेलीफोन एक्सचेंज के निकट एक निजी क्लीनिक पर दवा लेने गईं। अजय के मुताबिक डॉक्टर ने देखने के बाद अपने पास से दो इंजेक्शन दिए, जिनमें कंपाउंडर से लगवा दिया। दूसरा इंजेक्शन घर ले जाकर लगवाने को कहा। अजय के मुताबिक उसने देखा तो इंजेक्शन एक्सपायरी डेट का था। इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद उसकी नानी रामवती की हालत कुछ बिगड़ने लगी। उसने डॉक्टर से शिकायत की तो क्लीनिक का कर्मचारी झगड़ा करने पर उतारू हो गया। इसी बीच डॉक्टर चुपचाप क्लीनिक से चला गया। अजय के फोन करने पर परिवार के अन्य लोग पहुंच गए, जिससे हंगामा शुरू हो गया। लोग आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डॉक्टर द्वारा दिए गए इंजेक्शन और पर्चा कब्जे में ले लिया। तीमारदारों को शांत करने के बाद पुलिस ने रामवती को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। अजय ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। महिला की हालत सही है। परिजनों ने एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
- सत्य सिंह, एसआई सदर कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed