{"_id":"5ac4d3584f1c1bdd618b5708","slug":"111522848600-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Updated Wed, 04 Apr 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 04 बीडीएनयूजेएचपीएच-02
विवाहिता की संदिग्ध हालात
में मौत, पोस्टमार्टम कराया
तहसीलदार और सीओ ने की मृतक के परिजनों से बात
महिला को प्रताड़ित कराने का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
कई महीनों से बीमार एक विवाहिता की बुधवार तड़के मौत हो गई। मृतका के भाई ने एक बड़े प्रशासनिक अफसर को फोन किया तो पुलिस समेत अफसर भी हरकत में आ गए। तहसीलदार सदर के साथ सीओ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से बात की। आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
मृतका हुस्न बानो (24) नझियाई मोहल्ले में अंसारी कॉलोनी के नसरुद्दीन की पत्नी थी। तड़के करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। इसी भनक सुबह में उसके पिता कादरचौक थाना क्षेत्र में खितौलिया निवासी मेहरबान को लगी तो वह बेटों और अन्य लोगों के साथ अंसारी कालोनी पहुंचे। इससे पहले उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए एक बड़े प्रशासनिक अफसर को कॉल कर दी। तहसीलदार सदर आरपी चौधरी और सीओ भूषण वर्मा ने मृतका के पति और ससुर के साथ महिलाओं से घटनाक्रम को लेकर बात की। हुस्नबानो के पिता और भाई ने भी अपना पक्ष रखा। पति का कहना है कि वह कई महीनों से बीमार थी। निजी अस्पताल में इलाज भी कराया गया।
इसके विपरीत मृतका के पिता मेहरबान और भाई की मानें तो पिछले सप्ताह वह हुस्नबानो से मिलने आए थे। उस समय वह पूरी तरह स्वस्थ थी लेकिन पति समेत ससुर ने उसे मायके भेजने से इंकार कर दिया था। ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। करीब तीन घंटे तक पसोपेश के बीच तहसीलदार और सीओ की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दोपहर में उसका पोस्टमार्टम भी कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी कोतवाली नहीं पहुंची है। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतका के पिता ने अभी तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। बता दें कि हुस्नबानो का निकाह करीब तीन साल पहले हुआ था लेकिन उसके कोई संतान नहीं है।