{"_id":"59f483394f1c1b8d698b8211","slug":"111509196601-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह ने बिल्सी से तीन बाइक उड़ाईं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह ने बिल्सी से तीन बाइक उड़ाईं
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bikes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता के चलते नगर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। जो लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। बीते दो दिनों में गिरोह नगर से तीन बाइक चुरा चुका है। बावजूद इसके पुलिस किसी भी चोर को नहीं पकड़ सकी है। जिससे लोगों में रोष है।
क्षेत्र के गांव अगोल निवासी पूर्व प्रधान भीकम सिंह शाक्य ने दो दिन पहले बिजलीघर रोड स्थित एक कोल्डस्टोर के बाहर अपनी बाइक को खड़ा किया था। जिसे मौका पाते ही चोर चुरा ले गए। इससे पहले मोहल्ला संख्या दो निवासी रवि ने बताया कि उसने अपनी बाइक को सब्जी मंडी एवं सुकटिया निवासी दीपक शर्मा ने बाइक को गोशाला रोड पर लॉक लगाकर खड़ा किया था। थोड़ी ही देर में बाइक चोर गिरोह इसको चुराकर फरार हो गया। सभी पीड़ितों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। मगर पुलिस ने किसी भी बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है और न ही किसी चोर को पकड़ा है। नगर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है।