फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बरेली में पकड़े गए बाइक और दंपति को लूटने वाले

बरेली में पकड़े गए बाइक और दंपति को लूटने वाले

Sun, 16 Jul 2017 06:22 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
बरेली में पकड़े गए बाइक और दंपति को लूटने वाले
दातागंज (बदायूं)। करीब दो महीने से दातागंज क्षेत्र में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल ने बरेली से दबोच लिया। उनके पास से लूट की बाइक और दंपति से लूटी गई नकदी-जेवर भी मिले हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस के सामने लूट की बात स्वीकार की है। बदमाशों का एक साथी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले दातागंज के गांव धौरेरा का रहने वाला अनिल नेता झुकसा के मेले से लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उससे बाइक और मोबाइल लूट लिया था। अनिल की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बदमाशों की तलाश में एसओजी के साथ पुलिस और सर्विलांस टीम जुटी हुई थी। इसके बाद तीन दिन पहले ही बदमाशों ने बरेली से लौट रहे दातागंज के कांसपुर रोड निवासी आर्येंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी प्रीति गुप्ता से नकदी और जेवर लूट लिए थे। अनिल के लूटे गए मोबाइल के जरिए सर्विलांस सेल ने बदमाशों को ट्रेस कर दिया। बरेली के थाना सुभाष नगर के गांव अंगूरी टांडा से पुलिस ने अब्दुल अजीम और नाजिम हुसैन को दबोच लिया। इनके पास से लूट की बाइक, मोबाइल और आर्येद्र गुप्ता से लूटे गए रुपयों के साथ जेवर भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा दोनों के पास से दो तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। आर्येंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी प्रीति ने बदमाशों की शिनाख्त कर ली है। इनका एक साथी संजीव मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दातागंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। कई और घटनाओं का खुलासा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

------
अनिल का करीबी रिश्तेदार है संजीव
बदायूं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाशों में बाइक लूट की वारदात में बरेली के कांधरपुर का संजीव भी शामिल था। गौर करने वाली बात यह है कि संजीव, अनिल का रिश्तेदार भी है। उसके डर से अनिल उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। अनिल को पता था कि उसकी बाइक संजीव ने अपने साथियों के साथ लूटी है। इसके बाद भी अनिल ने पुलिस को कुछ नहीं बताया। इतना ही नहीं पिछले दिनों अनिल ने पुलिस को हलफनामा देकर कहा था कि उसकी बाइक मिल गई है। अब वह कोई कार्रवाई नहीं चाहता। इसके बाद भी बाइक लूटने वालों की तलाश में पुलिस जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed