फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नहीं लगा एक माह के बच्चे का सुराग, परिजन मायूस लौटे

नहीं लगा एक माह के बच्चे का सुराग, परिजन मायूस लौटे

Mon, 08 Apr 2019 12:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
नहीं लगा एक माह के बच्चे का सुराग, परिजन मायूस लौटे
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र से एक माह के बच्चे को बहन की गोद से छीनकर भागी महिला का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस देर रात तक हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करती रही परंतु उनसे कोई जानकारी नहीं मिल सकी, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सुबह परिवार वाले भी मायूस होकर अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

शनिवार को फिरोजाबाद जिले में सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम वेदसराय निवासी एक परिवार अपने बच्चों का मुंडन कराने उसहैत के फूला मइया देवी मंदिर आया था। परिवार में शामिल राहुल के एक माह के बेटे और उसके भाई टिंकू की चार माह की बेटी का मुंडन होना था। परिवार वाले गाड़ी से उतरकर प्रसाद खरीद रहे थे। उस समय राहुल का बेटा टिंकू की छह वर्षीय बेटी तन्नू की गोद में था। तभी लाल साड़ी वाली एक महिला आई और तन्नू की गोद से बच्चे को छीनकर ले गई। बच्ची परिवार वालों को बताती, उससे पहले वे एक गाड़ी में सवार होकर फरार हो गई। परिवार वालों की सूचना पर उसहैत पुलिस ने गाड़ी का कादरचौक कस्बे तक पीछा किया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो कार पकड़ लीं लेकिन जिस कार से महिला फरार हुई, वह नहीं पकड़ी गई। पुलिस दोनों कार में सवार लोगों से देर रात तक पूछताछ करती रही। परिवार वाले भी उसहैत थाने में जमे रहे लेकिन महिला का कुछ पता नहीं मिल सका। इससे पुलिस ने दोनों कार में सवार लोगों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

इधर, परिवार वाले भी बच्चा मिलने के इंतजार में रविवार सुबह तक थाना परिसर में बैठे रहे। उसके बाद मायूस होकर फिरोजाबाद लौट गए। एसओ इंद्रेश कुमार ने बताया कि बच्चे को तलाश कर रहे हैं। अभी उसका कुछ पता नहीं चला है। इस संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed