{"_id":"5aca56454f1c1b1a6a8b62cc","slug":"101523209797-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल से फरार बंदी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल से फरार बंदी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं।
जिला अस्पताल से फरार बंदी रूपकिशोर उर्फ राजू को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से राजू घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुजरिया थाना क्षेत्र के सिंकद्राबाद गांव निवासी बंदी रूपकिशोर उर्फ राजू चार अप्रैल को जिला जेल से पेशी पर कचहरी ले जाया गया था। पेशी से लौटने पर राजू ने पेट में दर्द होने का बहाना किया, जिस पर पुलिस अभिरक्षा में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन पांच अप्रैल को तड़के साढ़े छह बजे रूपकिशोर जिला अस्पताल से फरार हो गया था। उसके खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में दो सिपाही विनोद कुमार और परवीन भाटी को सस्पेंड कर दिया गया था। लापरवाही पर सिपाहियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसी दिन से सदर कोतवाली और मुजरिया थाना पुलिस बंदी राजू को तलाश रही थी।
रविवार रात करीब दस बजे बिनावर इंस्पेक्टर संजय राय को सूचना मिली कि फरार बंदी राजू मलगांव रेलवे फाटक के नजदीक पुराने भट्ठे के पास खड़ा है। इंस्पेक्टर संजय राय ने पुलिस टीम के साथ जाकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बंदी राजू ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। पुलिस की एक गोली बंदी राजू के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर गया। तभी उसे पुलिस ने दबोच लिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया। इसका पता लगने पर एसपी सिटी कमल किशोर और सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने जिला अस्पताल जाकर बंदी से बातचीत की। उसकी सुरक्षा में पुलिस तैनात है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फरार होने के बाद बंदी राजू कहां रहा। बंदी राजू के पास एक बाइक और तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
फरार बंदी के बरेली जाने की सूचना मिली थी। इस पर घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। बंदी कैसे भागा और इतने दिन कहां रहा इस बारे में छानबीन की जा रही है।
- कमल किशोर, एसपी सिटी