{"_id":"5ac99bb94f1c1beb618b6204","slug":"101523162041-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकालने के विवाद में युवती की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी निकालने के विवाद में युवती की गोली मारकर हत्या
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गड़रिया तासौल पट्टी धुविया गांव में शनिवार देर शाम घर का पानी निकालने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से एक युवती की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गड़रिया तासौल पट्टी धुविया निवासी छोटेलाल यादव के घर के सामने सीसी रोड बन रहा है। इस कारण ठेकेदार ने मोहल्ले के लोगों से अपने घरों का पानी बंद रखने को कहा था। शनिवार शाम छोटेलाल के घर का पानी निर्माणाधीन सड़क पर फैल गया। छोटेलाल के मुताबिक पानी फैला देखकर पड़ोसी संजेश गालियां देने लगा। शोर सुनकर छोटेलाल की विवाहित पुत्री 20 वर्षीय संजना छत पर चढ़ गई। परिवार के बाकी लोग घर के दरवाजे पर पहुंच गए। उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया, तभी संजेश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। एक गोली छत पर खड़ी संजना के पेट में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। परिजन घायल संजना को जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के एक घंटे बाद गांव पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर पर दबिश दी, लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। देर रात तक पुलिस गांव में जमी रही।
एक माह पहले हुई थी संजना की शादी
बदायूं। संजना की शादी 20 फरवरी 2018 को समसपुर कूबरी निवासी धर्मेंद्र यादव के साथ हुई थी। शादी के चार दिन संजना मायके आ गई। तभी से संजना अपने मायके में थी। गेहूं कटाई के बाद उसकी विदाई होनी थी।
विज्ञापन
सहसवान के कोतवाल नरेंद्र सिंह का कहना है कि नाली विवाद को लेकर एक युवक ने गोली चलाई है। युवती के पेट में गोली लगी है। हम अभी गांव में ही मौजूद हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रहे हैं। अभी कोई पकड़ा नहीं गया है।