फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पंजाब में 58 लाख की चोरी कर आए बिसौली के शातिर

पंजाब में 58 लाख की चोरी कर आए बिसौली के शातिर

Mon, 22 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में 58 लाख की चोरी कर आए बिसौली के शातिर
चोरी ‌शिमला
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के शातिरों ने पंजाब के स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट वनूर में 58 लाख रुपये की चोरी कर ली। इस मामले में दो आरोपियों की तलाश में पंजाब पुलिस ने रविवार को बिसौली के गांव परसिया में छापेमारी की, हालांकि शातिर हत्थे नहीं लगे तो पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पंजाब प्रांत के जिला पटियाला के थाना वनूर स्थित स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट में 13 नवंबर 2017 को ताला तोड़कर 58 लाख रुपये की रकम चोरी कर ली गई। इस मामले में थाना वनूर में इंस्टीट्यूट के अकाउंट मैनेजर राजकपूर ने कुछ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने सुराग जुटाते हुए बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी शानू पुत्र चरन सिंह समेत छह आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से 15 लाख की रकम भी पुलिस ने बरामद की। पुलिस को पूछताछ में पता लगा कि परसिया गांव का ही देशराज नाम का युवक भी इस चोरी में शामिल था। रविवार शाम पटियाला की क्राइम ब्रांच के दरोगा कर्मजीत सिंह, विक्रम सिंह के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की टीम बिसौली की दबतोरी चौकी पर आई। दबतोरी पुलिस के साथ टीम ने देशराज की तलाश में छापेमारी की। हालांकि पंजाब पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। बताते हैं कि आरोपी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया। हालांकि उसके परिवार के लोगों ने बताया कि बहुत दिनों से उनका देशराज से संपर्क नहीं हुआ है। तब पुलिस लौट गई। दबतोरी चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस ने परसिया गांव में आरोपियों की तलाश में छापेमारी की लेकिन आरोपी नहीं मिला। पंजाब पुलिस के सहयोग को वह लोग उसकी तलाश करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed