फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दहेज हत्या में चार पर मुकदमा दर्ज

दहेज हत्या में चार पर मुकदमा दर्ज

Thu, 15 Jun 2017 06:31 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या में चार पर मुकदमा दर्ज
अलापुर। विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हरियाई निवासी विनोद कुमार का आरोप है कि उसने अपनी पुत्री 21 वर्षीय संध्या की शादी तीन साल पहले अलापुर निवासी विनीत कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी में दिए दहेज से उसकी पुत्री के ससुराल वाले खुश नहीं थे। आए दिन पांच लाख रुपये नकद, चेन और अंगूठी की मांग करते रहते थे। कई बार उसकी पुत्री से मारपीट की गई। इसके बाद पीड़ित ने अनुनय विनय किया लेकिन आरोपी फिर भी दहेज की मांग पूरी करने पर अड़े रहे। आरोप है कि गुरुवार को उसकी पुत्री को विनीत कुमार, विनोद कुमार उर्फ पप्पू, गीता उर्फ गुड्डी और निक्की ने बुरी लाठी डंडो से पीटा और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

मृतका की पिता ने देर रात मामले की तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इंचार्ज थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। वे फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed