{"_id":"58b1c0304f1c1b1b4bb24b8d","slug":"10-year-old-girl-s-marriage-police-rushed-to-the-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल की लड़की की शादी की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 साल की लड़की की शादी की सूचना पर दौड़ी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 साल के व्यक्ति से शादी तय होने की बात सामने आई, हिदायत देकर छोड़ा
थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की एक लड़की की शादी 35 साल के व्यक्ति के साथ होने की सूचना पर पहुंची डायल 100 तो शादी होते तो नहीं मिली लेकिन सूचना देने वाले ने कहा कि शादी तय हो चुकी है और बाद में करने की बात है। जबकि लड़की के पिता ने ऐसे किसी निर्णय इंकार किया है। बाद में पुलिस ने उसको हिदायत देकर लिखवा लिया कि वह बालिग होने तक अपनी बेटी की शादी नहीं करेगा।
शनिवार दोपहर डायल 100 को गांव के एक व्यक्ति ने खबर दी कि उसके गांव में 10 साल की लड़की की शादी 35 साल के व्यक्ति से कराई जा रही है। उसने नाबालिग की शादी रुकवाने के लिए मदद मांगी। खबर मिलने पर डायल 100 के हेडकांस्टेबल धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार और इंद्रपाल मौके पर पहुंच गए लेकिन वहां शादी होते तो नहीं मिली। बताए गए परिवार में लड़की के पिता से पुलिस ने बातचीत की तो उसने शादी तय होने की बात से भी इंकार कर दिया। हालांकि डायल 100 ने दो लोगों को हिरासत में लेकर वजीरगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसओ वजीरगंज नरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि शादी नहीं कराई जा रही थी। तय होने का आरोप लगाया गया था लेकिन सभी लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। अगर नाबालिग की शादी कराई जाती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।