{"_id":"5946c9384f1c1b58458b45fb","slug":"10-people-wounded-in-criminal-dispute-in-two-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरा डालने के विवाद में दो पक्षों में फौजदारी 10 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूरा डालने के विवाद में दो पक्षों में फौजदारी 10 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो मूसाझाग(बदायूं)।
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
beaten
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर का मामला, रिपोर्ट दर्ज
एहतियात के तौर पर मौसमपुर गांव में पुलिस तैनात की गई
थाना मूसाझाग के गांव मौसमपुर में घूर डालने के विवाद में दो पक्षों के बीच फौजदारी हो गई। इसमें दोनों ओर के 10 लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
मौसमपुर गांव के सुखपाल और धर्म सिंह के बीच रविवार दोपहर घूरा डालने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले इसमें सुखपाल पक्ष के भानू प्रकाश, रामवीर, जसवीर और दूसरे पक्ष के नेम सिंह, रनवीर, सत्यपाल, रजनेश, वीरभान, उदयवीर, जयनेंद्र, धर्मेंद्र घायल हो गए। सूचना पर गांव में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से हालात पर काबू पाया। घायलों को थाना पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को दोनों ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने सुखपाल की तहरीर पर नेम सिंह, वीरभान, रजनेश, धर्मसिंह और धर्म सिंह की तहरीर पर भानू प्रकाश, शांति देवी, रामवीर, जसवीर, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसओ अशोक सोलंकी ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।