फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1.50 saudi riyal in inspection

जांच के दायरे में 1.50 लाख सऊदी रियाल

Wed, 30 Nov 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 30 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
1.50 saudi riyal in inspection
अपराध
शहर कोतवाली के मोहल्ला हकीमगंज से लूटी गई विदेशी मुद्रा पुलिस की जांच घेरे में आ गई है। 1.50 लाख रियाल (सऊदी अरब की मुद्रा) करीब 27 लाख भारतीय रुपये आखिर घर में क्यों रखे गए थे, पुलिस इस पहलू पर भी पड़ताल कर रही है। जानकारों की मानें तो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत कोई भी भारतीय नागरिक अपने घर पर विदेशी मुद्रा रखता है तो यह गैरकानूनी है। विदेशी मुद्रा घर पर क्यों जुटाई गई। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन

मोहल्ला हकीमगंज के रईस, कदीर और गुड्डू सगे भाई हैं। तीनों के घर पास-पास ही हैं। कदीर सऊदी अरब में नौकरी करता है। रईस का आरोप है कि सोमवार रात करीब 15 बदमाशों ने उसके घर पर धावा बोला। तीनों भाइयों के घर से बदमाश लाखों रुपये का माल और नगदी लूट कर ले गए। कदीर के घर में रखे 1.50 लाख रियाल भी बदमाशों ने लूट लिए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रईस का कहना है कि कदीर कई साल से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है। धीरे-धीरे उसने यह सऊदी मुद्रा जुटाई थी। 1.50 लाख रियाल लूटे जाने की बात सामने आने पर तमाम सवाल उठने लगे हैं। 
विज्ञापन

यहां गौर करने वाली बात है कि विदेशी मुद्रा को भारतीय रुपयों में बदलने की व्यवस्था एयरपोर्ट पर ही होती है। विदेशी मुद्रा प्रबंधक अधिनियम के तहत विदेशी मुद्रा को घर में नहीं रखा जा सकता। इसके बाद भी कदीर ने यह मुद्रा अपने घर पर रखी। हालांकि, कदीर के सऊदी अरब में होने की वजह से उससे बात नहीं हो सकी है। लूट के इस मामले के साथ पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विदेशी मुद्रा घर पर क्यों रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत कोई भी भारतीय नागरिक अपने घर में विदेशी मुद्रा नहीं रख सकता। अगर कोई ऐसा करता है तो उसको यह बताना होता है कि उसे यह मुद्रा कहां से मिली। विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में क्यों नहीं बदलवाया गया।

-अनुराग रमन, लीड बैंक मैनेजर

फेमा के तहत विदेशी मुद्रा घर में नहीं रखी जा सकती। यह मनी लांड्रिंग के दायरे में आता है। आखिर इतनी विदेशी मुद्रा घर में क्यों रखी गई थी। इसकी जांच कराई जा रही है। रईस और उसके परिवार के लोगों से पूछताछ के साथ कदीर से भी बात करने की कोशिश की जा रही है।
-अभिषेक यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed