फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime,police,attack

पुलिस टीम पर हमला करने वाले 24 नामजद समेत 49 पर रिपोर्ट, दो जेल भेजे

Mon, 26 Oct 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime,police,attack
अलापुर (बदायूं)। शनिवार रात ककराला कस्बे में पुलिस टीम पर हमला करने और इंसास राइफल लूटने के मामले में 24 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी फूल मियां और उसके साथी मोहम्मद सुहैल खां को जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपी कस्बे से फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

ककराला कस्बे में शनिवार रात बदमाश फूल मियां और दिल्ली निवासी उसका दोस्त मोहम्मद सुहैल खां पकड़ा गया था। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई, लेकिन कार ले जाने की तैयारी कर रहे सिपाही अशोक कुमार भदौरिया और ओमप्रकाश पर फूल मियां के परिवार वालों व रिश्तेदारों ने हमला बोल दिया था। उनके साथ मारपीट की थी और अशोक से इंसास राइफल लूट ली थी। जिसमें अशोक घायल हो गए। पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक फूल मियां और मोहम्मद सुहैल खां कार में बैठे थे। उनके पास माकिर, पप्पू और नूरे आलम खड़े थे। ये लोग कार के पास फायरिंग कर रहे थे। इसकी सूचना पर जैसे ही पुलिस पहुंची कि उन्होंने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। मारपीट की, पथराव किया और कुछ सामान लूट लिया। बाद में उनके साथ फैजल, टमाटर उर्फ शेरू खान, फिरदौस, फीरोज, गयूर, लायक अली, लाल मियां, हसरत अली, सज्जाद अली, चीपू, इश्तकार अली, आकिल, शफी अहमद, आजम, रफामली, समर, फतेह, बिलाल और अनस ने भी पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें फूल मियां और उसके साथी मोहम्मद सुहैल खां को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

निशानी के रूप में जूता-चप्पल छोड़ गए हमलावर
- शनिवार रात जिन लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया था। वह घटना को अंजाम देकर भाग खड़े थे। इससे किसी की चप्पल छूटी तो किसी का जूता ही रह गया। पुलिस ने मौके से आठ जूते और नौ चप्पल बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed