फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime news

जाम लगाने में 80 पर मुकदमा

Fri, 14 Aug 2015 09:13 PM IST
वजीरगंज।
वजीरगंज। Updated Fri, 14 Aug 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता के अपहरण के मामले में पुलिस की निठल्ली कार्यप्रणाली के विरोध में गुरुवार को बगरैन में बिसौली-आंवला रोड पर जाम लगाने वाले पांच नामजद और 75 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इससे लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा फैल गया है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के बगरैन चौकी इलाके से चार अगस्त को मायके आई एक नवविवाहिता लापता हो गई थी। परिवार वालों ने गांव के ही रजी अहमद पुत्र इकरार अहमद के खिलाफ अपहरण की की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दो समुदायों का था। पुलिस पर नवविवाहिता को बरामद करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने बगरैन में बिसौली-आंवला रोड़ जाम कर दिया। दो घंटे तक जाम लगा रहा। चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह यादव पहुंचे तो महिलाओं ने उनको चूड़ियां पहनाने की कोशिश की। एसडीएम बिसौली गुलाब चंद्र, एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह और सीओ बिसौली सतीश शर्मा ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। इससे खफा पुलिस ने शुक्रवार को जाम लगाने के मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए 75 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गांव के लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा फैल गया है। गिरफ्तारी के डर से तमाम लोग भूमिगत हो गए हैं। इलाके में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन




बिसौली में अब शांति, पुलिस बरत रही एहतियात
बिसौली। कस्बे में अब शांति है। हालांकि पुलिस एहतियात बरत रही है। बुधवार रात व्हाट्सएप पर भगवान शंकर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से कस्बे में तनाव फैल गया था। रात में सैकड़ों लोगों ने कोतवाली का घेराव किया था। गुरुवार को पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। लोग आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर गुरुवार को बिसौली में बाजार बंद रहे थे। गुस्साए लोगों ने हाईवे भी जाम किया था। इस दौरान पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। शुक्रवार को इलाके में शांति रही। इस दौरान पुलिस मूवमेंट करती रही। एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed