फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

Budaun News: बदनीयती से भाभी और उसकी पुत्रवधू को दबोचा, भाई पर हंसिया से प्रहार

Wed, 18 Jan 2023 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। नशे ही हालत में एक युवक ने अपनी भाभी और उसकी पुत्रवधू को बदनीयती से दबोच लिया। दोनों के साथ उसने अश्लील हरकतें भी कीं। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे उसके पति ने विरोध किया तो आरोपी उसके मुंह पर हंसिया से प्रहार कर भाग गया।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र की कटरी से जुड़े एक गांव की है। सोमवार रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति के घर में उसका छोटा भाई नशे की हालत में घुस आया। उसने अपनी भाभी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। यह देख उसको बचाने के लिए उसकी पुत्रवधू दौड़ी तो उसके साथ भी अश्लील हरकतें की गईं। महिला के शोर मचाने पर दौड़कर आए उसके पति ने आरोपी को घेरने की कोशिश की।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने अपने भाई के मुंह पर हंसिया से प्रहार किया, तो उसका होंठ कट गया।
घायल गृहस्वामी ने बताया कि आरोपी उसका छोटा भाई पहले भी ऐसी ही हरकतें कर चुका है। उसने मंगलवार सुबह कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। मारपीट में ही आरोपी का बड़ा भाई घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed