{"_id":"63276c5ea1975c621450c416","slug":"crime-badaun-news-bly498006226","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मचारी ने दुष्कर्म के बाद की थी किशोरी की हत्या, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मचारी ने दुष्कर्म के बाद की थी किशोरी की हत्या, जेल भेजा
सार
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मानसिक मंदित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला पावर कॉरपोरेशन का संविदा कर्मचारी निकला।पुलिस को भी उसके खिलाफ तमाम साक्ष्य मिले हैं।खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकान पर मारा छापाआसफपुर रेलवे स्टेशन के पीछे हत्यारोपी जितेंद्र यादव का मकान है।
विज्ञापन
आरोपी जितेंद्र यादव। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मानसिक मंदित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला पावर कॉरपोरेशन का संविदा कर्मचारी निकला। उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस को भी उसके खिलाफ तमाम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
शुक्रवार रात आफसपुर के एक गांव में सोलह वर्षीय मानसिक मंदित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह उसका शव पड़ा मिला था। जांच में थाना क्षेत्र के ही गांव सैदुल्लापुर मनुनगर निवासी जितेंद्र यादव का नाम प्रकाश में आया। जितेंद्र पावर कॉरपोरेशन में संविदा कर्मचारी है और मीटर रीडिंग का काम करता है। आसफपुर रेलवे स्टेशन के पीछे उसका मकान और वहीं उसकी मिठाई की दुकान है। शुक्रवार रात किशोरी उसकी दुकान के सामने से गुजर रही थी, तभी वह उसके पीछे लग गया और उसे बहला फुसलाकर स्टेशन के सामने जंगल में ले गया। वहां ले जाकर उसने दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने उसे पहचान लिया तो उसने उसकी हत्या कर दी।
रविवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि जितेंद्र ने पहले गला दबाने की कोशिश की। किशोरी अर्द्धमूर्छित हो गई तो उसने मुंह दबा दिया और मुंह में मिट्टी भर दी। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। एसएसपी ने खुुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-
पत्नी को हो गई थी जानकारी, घर में कर रही थी सवाल
आरोपी जितेंद्र दो भाइयों में छोटा हैै। उसके बड़े भाई की मौत हो चुकी है। परिवार वालों ने उसकी शादी भाभी से ही करा दी। जितेंद्र यादव शराबी है। उसका एक बच्चा है। एक बच्चा उसके भाई का है। बताते हैं कि घटना को अंजाम देने के बाद जब वह घर पहुंचा था, तभी उसकी पत्नी को इसका पता चल गया था। उसने आरोपी से सवाल किए थे। इससे घर में हंगामा हो गया था। इसके बारे में पड़ोसियों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
-
स्टेशन के सामने किशोरी को खड़ा करके घर भी आया था आरोपी
एसएसपी के अनुसार, मानसिक मंदित होने के कारण किशोरी यह नहीं जानती थी कि उसके साथ कौन क्या कर सकता है। आरोपी उसे बहला फुसलाकर रेलवे स्टेशन के सामने जंगल में ले गया था। वह उसे समझाकर आया था कि वह यहां खड़ी रहे। वह कुछ खाने की चीज लेकर आ रहा है। वह अपने घर से आपत्तिजनक वस्तु लेकर गया और तब उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने उस वस्तु को भी बरामद कर लिया है।
किशोरी के परिवार से मिले डीएम-एसएसपी, दिए जाएंगे 10 लाख रुपये
आसफपुुर (बदायूं)। रविवार को डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह किशोरी के परिवार से मिले। उन्होंने परिवार वालों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी और एक पट्टा भी दिया जाएगा।
डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह रविवार सुबह करीब 11 बजे पीड़ित परिवार से उनके गांव जाकर मिले। उस दौरान एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा और सीओ ओजस्वी चावला मौजूद थे। उन्होंने परिवार वालों से किशोरी के संबंध में जानकारी ली। परिवार वालों ने कहा कि यह इलाका एक विशेष बिरादरी बाहुल्य है। इससे उन्हें डर है कि कहीं वे आकर हमला न कर दें। डीएम ने कहा कि वह कोशिश करेंगी कि आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिले और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
उन्होंने सीओ को निर्देश दिए कि परिवार की सुरक्षा को एक सिपाही और एक होमगार्ड 24 घंटे लगाया जाए। पुलिस भी लगातार गश्त करती रही। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत परिवार को दस लाख रुपये की सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। एक पट्टा देने के लिए लेखपाल को आदेश दिया।
खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकान पर मारा छापा
आसफपुर रेलवे स्टेशन के पीछे हत्यारोपी जितेंद्र यादव का मकान है। मकान के बाहरी हिस्से में उसकी मिठाई की दुकान है। उस पर आरोपी का पिता शिवकुमार यादव बैठता है। दुकान के बोर्ड पर आरोपी जितेंद्र यादव का नाम लिखा हुआ है। रविवार दोपहर सहायक खाद्य आयुक्त चंद्र शेखर और एसडीएम ज्योति शर्मा ने उसकी मिठाई की दुकान पर छापा मारा। दुकान से मिठाई का सैंपल लिया गया। उसे जांच को भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद इसमें कार्रवाई होगी। संवाद