{"_id":"632227bf5d5ecf1f211514cf","slug":"crime-badaun-news-bly497602073","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: शराब की दुकान के बाहर सेल्समैन ने एजेंट को पीटा, बोतल के साथ गिलास न देने पर था भड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: शराब की दुकान के बाहर सेल्समैन ने एजेंट को पीटा, बोतल के साथ गिलास न देने पर था भड़का
Thu, 15 Sep 2022 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:23 AM IST
सार
गोपी चौक के नजदीक मंगलवार रात शराब की दुकान के सामने उसके सेल्समैन ने एक शराब कंपनी एजेंट की पिटाई कर दी। गिलास न होने पर सेल्समैन ने एजेंट को बुला लिया और गिलास उपलब्ध न कराने पर रोष जताया। पुलिस ने एजेंट का मेडिकल परीक्षण भी करा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीरbeat demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में गोपी चौक के नजदीक मंगलवार रात शराब की दुकान के सामने उसके सेल्समैन ने एक शराब कंपनी एजेंट की पिटाई कर दी। मामला सिर्फ इतना था कि दो लोग शराब खरीदने दुकान पहुंचे थे। उन्होंने बोतल के साथ मिलने वाला गिलास मांगा था। गिलास न होने पर सेल्समैन ने एजेंट को बुला लिया और गिलास उपलब्ध न कराने पर रोष जताया। आरोप है कि बाद में उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
दो लोग मंगलवार रात गोपी चौक के नजदीक स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब खरीदने पहुंचे थे। उस वक्त दुकान बंद थी लेकिन उसका सेल्समैन जीतू बाहर खड़े होकर शराब बेच रहा था। उन्होंने सेल्समैन से एक कंपनी की शराब खरीदी लेकिन सेल्समैन ने उस पर मुफ्त मिलने वाला शीशे का गिलास नहीं दिया। दोनों लोगों ने पिछली दुकान पर गिलास मिलने के बारे में बताया। इस पर सेल्समैन ने कंपनी के एजेंट गौरव को बुला लिया। बताया जा रहा है कि उस वक्त सभी लोग शराब के नशे में थे। सेल्समैन और एजेंट के बीच गिलास को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन
बाद में सेल्समैन ने दूसरे सेल्समैन चंदर और एक अन्य को बुला लिया। उन्होंने एजेंट गौरव को पीट दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस आ गई। तब तक सेल्समैन भाग गए। पुलिस ने गौरव की तहरीर पर देर रात जीतू और चंदर समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने एजेंट का मेडिकल परीक्षण भी करा दिया है। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि सभी लोग शराब के नशे में थे। उनमें केवल गिलास को लेकर विवाद हुआ था। इसमें एजेंट ने तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
-
मामले की मुझे जानकारी नहीं है। लड़ना झगड़ना चलता रहता है। देर रात तक शराब बेचने के मामले की जांच कराई जाएगी। उस पर कार्रवाई होगी। - प्रगल्भ लवानिया, जिला आबकारी अधिकारी