फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband strangles his wife to death in Badaun s Zarifnagar

सांप नहीं पति था 'विषाक्त': पत्नी को खेत पर ले जाकर गला दबाकर मार डाला, अफवाह फैला दी स्नेक बाइट से हुई मौत

Thu, 08 Sep 2022 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 12:37 AM IST
सार

पति ने खेत में ले जाकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और गांव में अफवाह उड़ा दी कि सांप के डसने से उसकी मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर जब पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया, तो गला दबाने से मौत की बात सामने आई।

विज्ञापन
Husband strangles his wife to death in Badaun s Zarifnagar
कमलेश की हत्या की जानकारी देते मायके वाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को नाधा के टीटू यादव ने 30 वर्षीय पत्नी कमलेश की खेत पर ले जाकर हत्या कर दी और गांव में अफवाह उड़ा दी कि उसकी सांप के डसने से मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर जब पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया, तो गला दबाने से मौत की बात सामने आई। परिजनों का आरोप है कि टीटू शराब पीता था और विरोध करने पर पत्नी की पिटाई करता था।

विज्ञापन

संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव दबथरा निवासी पप्पू यादव के मुताबिक उसने करीब दस साल पहले अपनी बहन कमलेश की शादी नाधा के टीटू यादव से की थी। आरोप लगाया कि टीटू आए दिन शराब पीकर कमलेश के साथ मारपीट करता था। इस बारे में कमलेश कई बार मायके वालों से शिकायत कर चुकी थी लेकिन मायके वाले उसका घर बिगड़ने से डरते थे। कई बार उन्होंने टीटू को समझाया लेकिन उसने मारपीट करना बंद नहीं की।

विज्ञापन

मंगलवार शाम वह कमलेश को बाजरा काटने के बहाने खेत पर बुलाकर ले गया। वहीं उसने बाजरे के खेत में कमलेश की गला दबाकर हत्या कर दी और गांव में अफवाह उड़ा दी कि कमलेश की सांप के डसने से मौत हो गई है। सूचना पर पप्पू यादव और उसके परिवार वाले पहुंच गए। तब तक टीटू कमलेश की लाश लेकर गांव से चला गया। वह उसका इलाज कराने का बहाना बनाकर घूमता रहा। जब वह लाश लेकर आया तो परिवार वालों ने सांप के डसने के संबंध में तमाम सवाल भी किए।

उसने जिस जगह घटना बताई, वहां कमलेश की चूड़ियां टूटी हुईं मिलीं। उसकी चप्पल इधर-उधर पड़ी थीं। काफी जगह बाजरा टूटा दिखाकर मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। इससे पुलिस ने बुधवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। अभी मायके वालों ने तहरीर नहीं दी है। वह शव को अंतिम संस्कार करने ले गए हैं। फिलहाल टीटू घर छोड़कर भाग गया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। आरोपी टीटू को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed