फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman hanged herself in Civil Lines area of Badaun

प्यार में मिला धोखा: जिसके संग खायीं साथ जीने-मरने की कसमें उसने ही किया ऐसा सलूक, तंग आकर शिखा ने चुनी मौत

Fri, 19 Aug 2022 06:06 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 06:06 PM IST
सार

कुरऊ गांव निवासी शिखा राठौर पुत्री संतोष चार बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता संतोष के मुताबिक शिखा ने करीब दो साल पहले गांव के ही पूर्व प्रधान जयवीर के बेटे मोहित से प्रेम विवाह किया था। शिखा कुछ दिन अपनी ससुराल में रही लेकिन पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी ने इस शादी को स्वीकार नहीं किया। उसे घर से निकाल दिया गया।

विज्ञापन
Married woman hanged herself in Civil Lines area of Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुरऊ में शुक्रवार को 20 वर्षीय विवाहिता शिखा राठौर ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसने दो साल पहले गांव के ही मोहित से प्रेम विवाह किया था, लेकिन इसके कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। तब से शिखा अपने मायके में रह रही थी।

विज्ञापन


कुरऊ गांव निवासी शिखा राठौर पुत्री संतोष चार बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता संतोष के मुताबिक शिखा ने करीब दो साल पहले गांव के ही पूर्व प्रधान जयवीर के बेटे मोहित से प्रेम विवाह किया था। शिखा कुछ दिन अपनी ससुराल में रही लेकिन पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी ने इस शादी को स्वीकार नहीं किया। उसे घर से निकाल दिया गया। मोहित ने कहा था कि वह बड़े भाई की शादी के बाद उसे घर में रखेगा, लेकिन वह शिखा को नहीं ले गया। इस पर शिखा ने मोहित और उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


आरोप है कि करीब दो महीने पहले मोहित उनके घर आया था और उसने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे शिखा काफी झुलस गई। पिता ने उसका उपचार कराया। एक महीने पहले मोहित के खिलाफ आग लगाकर शिखा की जान लेने की कोशिश में एफआईआर कराई गई थी। उसकी विवेचना अभी भी चल रही है। पिता ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह एक रिश्तेदारी में गए थे। सुबह करीब 11 बजे शिखा ने घर में पड़े छोटी बहन के झूले की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना दी। वह मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने कहा कि उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया गया। इससे उसने जान दे दी। वह तहरीर देकर एफआईआर कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed