{"_id":"62fe93490196f178333f0965","slug":"crime-badaun-news-bly494783220","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं डीएम की ऑफिशियल फेसबुक आईडी हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं डीएम की ऑफिशियल फेसबुक आईडी हैक
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं डीएम की ऑफिशियल फेसबुक आईडी हैक कर ली गई। हालांकि अब तक उस पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट या टिप्पणी डालने का मामला सामने नहीं आया है। सूचना पर पुलिस ने आईडी को ब्लॉक करा दिया है। छानबीन शुरू कर दी गई है। आईडी हैक करने वाला पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है।
फेसबुक आईडी हैक करने का मामला बुधवार का है। बताते हैं कि डीएम की ऑफिशियल फेसबुक आईडी उनके कार्यालय के कर्मचारी हैंडल करते हैं। बुधवार को जब उन्होंने डीएम के कार्यक्रम के संबंध में एक पोस्ट डालने के लिए आईडी खोलने की कोशिश की तो वह नहीं खुली। उसका पासवर्ड, मेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि सबकुछ बदल दिया गया था। हालांकि उस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई थी।
पासवर्ड आदि बदलने पर कर्मचारियों को आईडी हैक होने का अहसास हुआ। उन्होंने इस संबंध में डीएम दीपा रंजन और एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव को जानकारी दी। एसपी सिटी के आदेश पर साइबर सेल की टीम लगाई गई। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि किसी पश्चिम बंगाल के हैकर ने फेसबुक आईडी हैक की है। हालांकि वह व्यक्ति कौन है अभी इसका पता नहीं चला है। इस संबंध में पुलिस ने फेसबुक के मुख्यालय को एक मेल भेजा है। उसका जवाब आने पर आगे की जानकारी हो पाएगी। साइबर सेल इसकी छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
-
डीएम की ऑफिशियल फेसबुक आईडी हैक होने के संबंध में सूचना मिली थी। इस पर टीम लगा दी गई है। इसकी जांच कराई जा रही है।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी