फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

नाबालिग निकली दुष्कर्म पीड़िता, घबराहट में उम्र भी भूले परिजन

Fri, 19 Aug 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के पैथोलॉजी लैब के कलेक्शन सेंटर में जिस लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था, वह नाबालिग निकली। घटना के बाद उसके परिवार वाले इतना घबरा गए थे कि वह उसकी उम्र तक भूल गए। बृहस्पतिवार को जब पुलिस ने छानबीन की तो उसके नाबालिग होने का पता चला। उसके आधार पर पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर पीड़िता घर से बाजार गई थी। इसी दौरान आरोपी हृदेश ने उसे कलेक्शन सेंटर बुला लिया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे उसकी घर पहुंचते पहुंचते हालत बिगड़ गई। देर रात उसने बदहवास हालत में परिवार वालों को बताया कि नशा सुंघाकर उसका अपहरण किया गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। तब परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी और उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया। पहले पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज किया। बाद में आरोपी हृदेश का नाम शामिल किया गया।
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार को छानबीन के दौरान पता चला कि लड़की नाबालिग है। इससे पुलिस ने बृहस्पतिवार रात पॉक्सो एक्ट की धारा और बढ़ा दी।
-
दुष्कर्म के मामले में परिवार वालों ने पहले उम्र 18 साल कुछ माह बताई थी लेकिन जब उसके अंक पत्र आदि देखे गए तो आयु 16 साल की निकली है। इससे पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed