{"_id":"62fe366df9612625581affda","slug":"crime-badaun-news-bly494696461","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने इलाज के नाम पर महिला को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक ने इलाज के नाम पर महिला को ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। तंत्र विद्या से पेट की हर बीमारी का इलाज करने के नाम पर तांत्रिक ने एक महिला को ठगी का शिकार बना लिया। झांसे में आई महिला ने तांत्रिक को अपने जेवरात समेत तीन लाख रुपये सौंप दिए। यही नहीं, तांत्रिक ने अपने एक चेले के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी करवा लिया। अगली बार आने को कहकर तांत्रिक गया तो फिर नहीं लौटा। इस पर महिला ने परिवार के लोगों जानकारी दी। इस पर अब पति ने कार्रवाई के लिए पुलिस से संपर्क किया है।
ठगी का मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव लऊआ का है। गांव के सुरजीत की पत्नी सुमन पेट की बीमारी से पिछले कई महीने से परेशान है। तीन अगस्त को उसके घर एक तांत्रिक आया। तांत्रिक ने खुद को शाहजहांपुर जिले में कांठ क्षेत्र का निवासी बताया। इलाज करने के नाम पर तांत्रिक ने महिला और उसके परिजन को ऐसा फंसाया कि वह दो-तीन दिनों तक उसकी खातिरदारी भी करते रहे। बकौल सुरजीत, तांत्रिक ने उसकी पत्नी को झांसे में लेकर करीब तीन लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात हथिया लिए। इसके बाद वह घर से खिसक गया। जाते समय इतना जरूर कहा कि अगली बार आकर सुमन को पूरी तरह ठीक कर देगा। तांत्रिक ने लौटने की बजाय आठ अगस्त को सुरजीत की पत्नी से अपने चेले के खाते में 40 हजार रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी करवा लिया।
ठगी का अहसास होने पर सुरजीत ने बृहस्पतिवार दोपहर कोतवाली आकर पुलिस से संपर्क साधा। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। फिर भी इलाके के दरोगा को सच्चाई का पता लगाने के लिए सुरजीत से बात करने के लिए भेजा गया है।