फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बदायूं : पैथोलॉजी लैब में युवती से दुष्कर्म

Thu, 18 Aug 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर कोतवाली इलाके में 18 वर्षीय युवती के साथ पैथोलॉजी लैब में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। युवती मंगलवार दोपहर 12 घर से सब्जी खरीदने निकली थी। शाम चार बजे घर लौटी, तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे बेहोशी की हालत में महिला अस्पताल ले गए, जहां होश में आने पर उसने लैब में दुष्कर्म होने की जानकारी दी। परिवार की सूचना पर पुलिस ने युवती को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

देर रात हालत सुधरने पर युवती ने बताया कि जब वह घर से निकली थी, तभी लैब का सैंपल कलेक्शन एजेंट हृदयेश उसे बुलाकर ले गया और लैब में दुष्कर्म किया। उसकी हालत बिगड़ती चली गई। पुलिस ने हृदयेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। युवती मूलरूप से बरेली में बहेड़ी की रहने वाली है। उसके पिता बदायूं में नौकरी करते हैं। आरोपी के एक साथी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन

धोखे में छली गई युवती, होश आने पर सुनाई आपबीती
बदायूं। पैथोलॉजी लैब के कलेक्शन सेंटर में दुष्कर्म के बाद युवती इतनी बदहवास हो गई थी कि परिवार वालों को ठीक से जानकारी तक नहीं दे सकी। जब उसे ठीक से होश आया तो उसने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसे बहाने से ले गया। उसे यकीन नहीं था कि उसके साथ ऐसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद शाम को जब युवती घर पहुंची तो परिवार वाले देर रात तक हकीकत जानने के लिए परेशान रहे। शुरुआती दौर में उन्हें यही नहीं पता था कि आखिर बेटी के साथ क्या हुआ है। उस वक्त युवती की हालत ज्यादा खराब थी। उसे कई घंटे तक ठीक से होश नहीं आया। देर रात कुछ होश आने पर परिवार वालों ने उससे जानकारी लेनी चाही तो उसने बताया कि जब वह सब्जी खरीदने के लिए घर से निकली, तभी सड़क पर एक अज्ञात युवक मिला। उसने कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। युवक उसे अपहरण करके कलेक्शन सेंटर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसके यह बताने पर ही परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी, तब उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक दिन पहले सड़क पर नशा सुंघाकर अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला था इसलिए पुलिस ने गहनता से छानबीन की। होश में आने के बाद युवती कुछ सामान्य हुई तो पुलिस ने उसे विश्वास में लेकर बातचीत की, तब युवती ने कहा कि आरोपी हृदेश उसका पूर्व परिचित है। बाजार जाने के दौरान उसने कलेक्शन सेंटर पर बुलाया था। वह उस पर विश्वास कर चली गई। उसे यह अनुमान नहीं था कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना होगी।
-
कलेक्शन सेंटर में मौजूद था एक और युवक
शहर के जिस कलेक्शन सेंटर में युवती के साथ दुष्कर्म हुआ, उसमें घटना के दौरान एक और युवक मौजूद था। युवती के पहुंचने के समय लैब में कुल तीन युवक थे। एक युवक उसी समय सेंटर से निकलकर चला गया लेकिन दूसरा युवक गेट के सामने कुर्सी पर बैठा रहा जबकि आरोपी हृदेश ने उसे केबिन में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

-
सील हुआ कलेक्शन सेंटर
दुष्कर्म की घटना के बाद बुधवार दोपहर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल पुलिस कर्मियों और जांचकर्ताओं ने सेंटर से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। कलेक्शन सेंटर को सील कर दिया गया है। पुलिस ने उसमें ताला लगाकर उसकी चाबी अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed