{"_id":"62fd4606f75b2912e74e6bec","slug":"crime-badaun-news-bly4946783145","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के व्यापारी से 11 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के व्यापारी से 11 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के झाड़ू व्यापारी गौरव भारद्वाज से करीब 11 लाख रुपये की ठगी हो गई। वह थोक में झाड़ू खरीदने असम गए थे। वहां एक व्यक्ति ने खुद को फर्म का मालिक बताकर सौदा कर लिया। गौरव भारद्वाज से रुपये जमा करा लिए। उनसे कह दिया कि ट्रक से माल भेज दिया गया है। दूसरे दिन बता दिया कि ट्रक लुट गया। इस पर व्यापारी ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के चौबे मोहल्ला निवासी गौरव भारद्वाज झाड़ू के व्यापारी हैं। उनकी नेहरू चौक पर भारद्वाज रोप स्टोर के नाम से दुकान है। गौरव के मुताबिक विगत अप्रैल में वह थोक में झाड़ू खरीदने असम के गुवाहाटी गए थे। वहां गौरव आरपी ट्रेडिंग कंपनी के कार्यालय गए। उनकी मुलाकात राजवीर उर्फ हरविंदर सिंह से हुई। उसने खुद को फर्म का मालिक बताया। इससे पहले गौरव पूरा मार्केट देख चुके थे। राजवीर ने 130 रुपये किलो के हिसाब से झाड़ू बताई थी। इस पर गौरव को मूल्य मुनासिब लगे तो उन्होंने नौ टन घास व तीन टन बांस का ऑर्डर दे दिया। राजवीर ने बयाना के तौर पर उनसे दो लाख रुपये जमा कराए। बाद में वह राजवीर से एक होटल में भी मिले थे। धीरे-धीरे करके उसने गौरव से 11 लाख 92 हजार पांच सौ रुपये जमा करा लिए।
इसी दौरान राजवीर ने वीडियो काल करके दिखाया कि उनका माल तैयार है। वह ट्रक में लोड करवाकर बदायूं भेज रहे हैं। उसने बिल भी दिखाए थे। ट्रक ड्राइवर का मोबाइल नंबर भी बताया था। दूसरे दिन बताया कि बिहार में ट्रक का गियर बक्सा खराब हो गया है। उसकी मरम्मत के लिए मिस्त्री को भेजा गया है। तीसरे दिन उसने बताया कि ट्रक लुट गया। बाद में पता चला कि राजस्थान के राजू ने भी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। राजवीर उर्फ हरविंदर ने उनसे 11 लाख 92 हजार पांच सौ रुपये ठग लिए। गौरव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसकी विवेचना की जा रही है।