{"_id":"62fbedc1b6479019fe70f906","slug":"crime-badaun-news-bly4945756142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को ससुराल वालों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही को ससुराल वालों ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाने में तैनात सिपाही सचिन कुमार की ससुराल वालों ने मंगलवार सुबह पिटाई कर दी, जिससे उसे काफी चोटें आईं। थाना पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण करा दिया है। उसकी तहरीर पर मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे एक दिन पहले सिपाही के खिलाफ भी दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था।
मुजफ्फरनगर जिले में खतौली थाना क्षेत्र के गांव सोहजनी निवासी सिपाही सचिन कुमार सिविल लाइंस थाने की खेड़ा नवादा चौकी पर तैनात है। सचिन कुमार के मुताबिक सोमवार रात उसकी ड्यूटी सिविल लाइंस थाने में थी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वह थाने से निकलकर पुलिस चौकी जा रहा था। वह बाइक लेकर जेल और पुलिस लाइन के बीच चौराहे पर पहुंचा था। तभी वहां ससुराल वालों ने रोक लिया। उसकी पिटाई कर दी। इसमें उसके काफी चोटें आईं। उसने स्टाफ को इसकी जानकारी दी। उसका मेडिकल कराया गया। सिपाही ने अपने ससुुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी, जिस पर शाम के समय मामला दर्ज कर लिया गया।
एक दिन पहले उसकी पत्नी वर्षा ने सिपाही, उसके पिता महिपाल सिंह, मां संगीता, भाई नितिन कुमार, बहन पूजा व लक्ष्मी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। सिपाही के ससुर एसएसपी के यहां फॉलोअर हैं। फॉलोअर ने अपने ऊपर लगाए आरोप निराधार बताए हैं।
विज्ञापन
-
- सिपाही और उसके ससुराल वालों के बीच कुछ मतभेद चल रहे हैं। पहले उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। अब सिपाही का आरोप है कि उसके ससुराल वालों उसकी पिटाई कर दी। उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी