{"_id":"62fbaf8cce17435b4163542c","slug":"crime-badaun-news-bly4945241105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के लोगों के बाल काटने से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के लोगों के बाल काटने से इन्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव रिसौली में अनुसूचित जाति के व्यक्ति के बाल काटने से इन्कार करने पर काफी हंगामा हो गया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया। बाल काटने वालों ने कहा है कि अगर उनकी दुकान पर शराब पीकर आए तो वे बाल नहीं काटेंगे।
मामला तीन दिन पुराना है। बताते हैं कि गांव के अनुसूचित जाति के कुछ लोग बाल काटने वाले मुस्लिम युवक की दुकान पर गए थे। दुकानदार ने अनुसूचित जाति के लोगों के बाल काटने से इन्कार कर दिया था। इससे लोगों को लौटना पड़ा। बाद में कुछ और युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। युवक ने उनके भी बालक काटने से इन्कार कर दिया। इस दौरान लोगों ने बाल काटने वाले की वीडियो बनाकर वायरल कर दी, साथ ही इसकी थाना पुलिस से शिकायत की। थाना पुलिस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ज्यादा व्यस्त रही। इससे मामले का निपटारा नहीं हो सका।
मंगलवार को इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। इस दौरान बाल काटने वालों की पूरी यूनियन थाने पहुंच गई। करीब दो घंटे तक उनके बीच पंचायत हुई। आखिर में बाल काटने वालों ने कहा कि वे शराब पीकर आने वालों के बाल नहीं काटेंगे। अनुसूचित जाति के लोगों ने भी अपना पक्ष रखा कि बाल काटने के दौरान किसी की जाति नहीं पूछी जाए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। बाल काटने वाले किसी की जाति पूछकर बाल नहीं काटेंगे।