फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मदरसा संचालक से मारपीट, नहीं निकलने दी तिरंगा यात्रा

Tue, 16 Aug 2022 06:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। मानकपुर रोड इलाके की मस्जिद में संचालित मदरसे के बच्चों की तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले पड़ोस में रहने वाले परिवार के लोगों ने नई परंपरा बताकर हंगामा कर दिया। बेटे ने मदरसा संचालक से हाथापाई भी की। संचालक ने फोन करके पुलिस को बुला लिया, आरोपी अपने बेटों समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मामला सोमवार सुबह करीब नौ बजे का है। बरेली जिले के गांव परशुरामपुर निवासी मोहम्मद रिजवान यहां मस्जिद-ए-उमर में इमाम हैं। वही मस्जिद में मदरसा चलाते हैं। मदरसे में ध्वजारोहण के बाद उन्होंने तिरंगा यात्रा निकालने के लिए तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान पड़ोसी फरियाद और उसके तीनों बेटे आ धमके। चारों ने तिरंगा यात्रा को नई परंपरा बताकर हीं निकालने की सलाह दी। इसी बात पर मदरसा संचालक इमाम और आरोपियों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपियों में से एक ने इमाम से हाथापाई कर दी। दूसरे ने इमाम पर ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इमाम ने बताया कि आरोपी फरियाद का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। तिरंगा यात्रा तो हालांकि नहीं निकल पाई लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले फरियाद अपने तीनों बेटों के साथ मौके से भाग गया। पुलिस ने इमाम की तहरीर पर फरियाद, उसके बेटे महताब, शादाब और फताब के खिलाफ मारपीट और गालीगलौज में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इमाम के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर
इमाम पर हमला करने के मामले में नामजद फरियाद ने भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। फरियाद ने बताया कि तीन-चार दिन पहले इमाम और उसके बेटे केे बीच कहासुनी हो गई थी। इमाम ने उसे धमकी दी कि तुम्हारे पिता को देखना है। इसी बात को पूछने के लिए बेटे महताब इमाम के पास पहुंचा था लेकिन इमाम ने कहासुनी को तिरंगा यात्रा से जोड़ दिया।

-------
इमाम की शिकायत के बाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा था। आरोपी भाग गए थे। इमाम की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्ष में पहले भी कहासुनी की बात सामने आई है।
- हरपाल सिंह बालियान, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed