{"_id":"62f7f9bde4bbdb4f676b0dc9","slug":"crime-badaun-news-bly49439891","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: कब्र से निकाला जाएगा विवाहिता का शव, जून में दफनाई गई थी लाश, इसलिए होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: कब्र से निकाला जाएगा विवाहिता का शव, जून में दफनाई गई थी लाश, इसलिए होगा पोस्टमार्टम
Sun, 14 Aug 2022 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:51 AM IST
सार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के खेड़ा नवादा निवासी जैनुद्दीन ने करीब दो साल पहले अपनी बेटी निदा का निकाह शहर के कबूलपुरा मोहल्ला में मोहम्मद मुईद से किया था। 25 जून को निदा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव खेड़ा नवादा इलाके में बिना पोस्टमार्टम के दफन करा दिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस इलाके में दहेज हत्या के मामले में बिना पोस्टमार्टम के दफनाए गए विवाहिता के शव को रविवार सुबह कब्र से निकाला जाएगा। इसके बाद पुलिस उसका पोस्टमार्टम कराएगी। उसकी मौत कैसे हुई थी, पुलिस को इसका पता नहीं चला था। अब उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आता है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के खेड़ा नवादा निवासी जैनुद्दीन ने करीब दो साल पहले अपनी बेटी निदा का निकाह शहर के कबूलपुरा मोहल्ला में मोहम्मद मुईद से किया था। 25 जून को निदा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव खेड़ा नवादा इलाके में बिना पोस्टमार्टम के दफन करा दिया गया था। इसके पांच-छह दिन बाद जैनुद्दीन ने निदा के ससुराल वालों पर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने मुईद समेत उसके परिवार वालों पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने डीएम से निदा का शव कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन
डीएम दीपा रंजन ने शव को कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराने का आदेश दे दिया है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार को नामित किया है। उनकी और सीओ सिटी आलोक मिश्रा की मौजूदगी में रविवार सुबह विवाहिता का शव कब्र से निकाला जाएगा। दोपहर में उसका पोस्टमार्टम होगा। इस मामले की विवेचना सीओ सिटी आलोक मिश्रा ही कर रहे हैं। उन्होंने इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कराने को कहा है।
विज्ञापन
शनिवार को निकाला जाना था शव
विवाहिता निदा का शव शनिवार को कब्र से निकाला जाना था। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने उसके मायके वालों से संपर्क किया लेकिन जैनुद्दीन ने अपनी तबीयत खराब होना बताया। इससे मामला रविवार के लिए टाल दिया गया है।
यह मामला खेड़ा नवादा क्षेत्र का है। 25 जून को विवाहिता निदा की मौत हो गई थी। बाद में दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ। परिवार वालों के निवेदन पर डीएम ने शव का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। रविवार सुबह उसका शव कब्र से निकाला जाएगा। -आलोक मिश्रा, सीओ सिटी