फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

हाईटेंशन बिजली लाइन से करंट लगने के कारण युवक की मौत

Sun, 14 Aug 2022 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्वालापुर में शनिवार सुबह 20 वर्षीय राकेश की हाईटेंशन लाइन से करंट लगने के कारण मौत हो गई। राकेश सुबह खेत पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में टूटे पड़े तार की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम ज्वालापुर निवासी राकेश बाबू पुत्र श्रीपाल दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार वालों के मुताबिक राकेश की शादी नहीं हुई थी। कुछ साल पहले उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उस पर थी। वह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह शनिवार सुबह करीब सात बजे घर से उठकर खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर ट्रांसफार्मर के नजदीक हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। किसी तरह राकेश उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे को देखकर गांव के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने युवक को तार स े अलग किया। वे तुरंत युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दोपहर के समय उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed