फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

उसावां में पांच माह के बच्चे का अपहरण

Sun, 14 Aug 2022 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र में झीलबाबा मंदिर के नजदीक दो दिन पहले पांच माह के बच्चे अभिषेक का अपहरण हो गया। उसके परिवार वाले मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने आए थे। उसकी मां ने तीन लोगों को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की श्रीनिवास कॉलोनी निवासी सोनी पत्नी अवनीश 10 अगस्त को अपनी सास मुन्नी देवी, बेटी गौरी और पांच माह के बेटे अभिषेक को लेकर उसावां थाना क्षेत्र में वमनपुरा गांव के नजदीक झील बाबा मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने आई थी। सोनी का कहना है कि वह उस दिन वह दोपहर बाद करीब तीन बजे प्रसाद चढ़ाकर लौट रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर पांच लोग सवार होकर आए। उन्होंने उसकी गोद से उसका पांच माह का बेटा अभिषेक छीन लिया और बाइक पर बैठकर भाग गए। इसके बाद महिला उसावां थाना पहुंची। उसने पुलिस को अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू निवासी महावीर पुत्र रामदीन, सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव सोवरनपुर निवासी राजवीर व चंद्रपाल के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात तीनों नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस संबंध में तमाम लोगों से जानकारी ली। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। एक लड़की के अपहरण के आरोप में महिला का पति और देवर जेल में है। इसकी छानबीन शुरू कर दी गई है। इसका जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
बच्चे के अपहरण के संबंध में उसावां पुलिस के पास तहरीर आई थी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके खुलासे के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed