फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, हाईवे पर लगाया जाम, ट्रक फूंकने की कोशिश

Sun, 14 Aug 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
crime
हादसे के बाद इस्लामगंज चौराहा पर जमा भीड़ और पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
अलापुर। इस्लामगंज मेन चौराहा के पास बृहस्पतिवार रात खरखोली खुर्द निवासी बाइक सवार कुलदीप की उसावां की ओर से आ रहे ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे जाम कर दिया और ट्रक को फूंकने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला।
विज्ञापन

अलापुर थाने के गांव खरखोली खुर्द निवासी 24 वर्षीय कुलदीप पुत्र हप्पू बृहस्पतिवार शाम किसी काम से इस्लामगंज गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह वहां से बाइक से घर लौट रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। रास्ते में इस्लामगंज मेन चौराहा पर उसावां की ओर से आ रहे ट्रक ने कुलदीप की बाइक को रौंद दिया। हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। इस्लामगंज और खरखोली खुर्द गांव पास-पास ही हैं। ऐसे में हादसे के बाद कुछ ही देर में दोनों गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। सीओ दातागंज परमवीर सिंह और इंस्पेक्टर अलापुर संजय कुमार सिंह भी हादसे की सूचना मिलने पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इस दौरान खरखोली खुर्द और इस्लामगंज गांव के लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने इनको बलपूर्वक रोक दिया। ग्रामीणों ने एक घंटे तक कुलदीप का शव मौके से नहीं उठने दिया। इस कारण मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर काम लग गया। हाईवे पर दोनों ओर वाहन एकत्र हो गए। लगभग एक घंटे के बाद जाम खुला, तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
चार साल पहले हुई थी शादी
कुलदीप की शादी करीब चार साल पहले ही हुई थी। वह खेती किसानी करता था। परिवार में पत्नी और एक बेटा है। किसी काम से इस्लामगंज गया था। लौटते समय हादसा हो गया। जाम लगाने वाले गांव के लोग मुआवजे की मांग भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed