फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two people injured in fighting and firing between two sides in Zarifnagar of Badaun

बदायूं में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में दुष्कर्म मामले में गवाही को लेकर पथराव और फायरिंग, विवाद में दो लोग घायल

Fri, 12 Aug 2022 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2022 01:41 AM IST
सार

जरीफनगर थाने के गांव असलौर निवासी अरविंद और प्रमोद करीब डेढ़ माह पहले ही जेल से बाहर आए हैं। इन दोनों के खिलाफ गांव का ही ऊदल दुष्कर्म के मामले में गवाह है। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी कई बार ऊदर पर गवाही बदलने को दबाव डाल चुके हैं। गुरुवार शाम दोनों पक्षों के लोगों ने शराब पी और इसके बाद आमने-सामने आ गए। हालांकि, विवाद दोपहर में भी हुआ था। गांव के प्रधान सज्जन ने इसकी सूचना भी नाधा चौकी पर दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।

विज्ञापन
Two people injured in fighting and firing between two sides in Zarifnagar of Badaun
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव असलौर में गुरुवार रात शराब के नशे में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद की वजह दुष्कर्म के मामले में गवाही बताई जा रही है। झगड़े में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। विवाद के समय दोनों पक्षों के लोग शराब के नशे में थे।

विज्ञापन


जरीफनगर थाने के गांव असलौर निवासी अरविंद और प्रमोद करीब डेढ़ माह पहले ही जेल से बाहर आए हैं। इन दोनों के खिलाफ गांव का ही ऊदल दुष्कर्म के मामले में गवाह है। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी कई बार ऊदर पर गवाही बदलने को दबाव डाल चुके हैं। बृहस्पतिवार शाम दोनों पक्षों के लोगों ने शराब पी और इसके बाद आमने-सामने आ गए। हालांकि, विवाद दोपहर में भी हुआ था। गांव के प्रधान सज्जन ने इसकी सूचना भी नाधा चौकी पर दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन


रात को दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। कई फायर भी किए गए। पथराव और फायरिंग में ऊदल का बेटा 25 वर्षीय उमेश और गांव का ही 38 वर्षीय चप्पू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दहगवां सीएचसी पहुंचाया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि गोली से कोई घायल नहीं हुआ है। दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed