फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

उसावां में किशोरी के अपहरण की कोशिश, छेड़छाड़ में रिपोर्ट

Fri, 08 Jul 2022 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
crime
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े कार सवार युवकों ने एक किशोरी का अपहरण करने की कोशिश की। वह किशोरी को कार में डालकर ले गए लेकिन उसके शोर मचाने पर रास्ते में छोड़ दिए। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यह मामला बृहस्पतिवार दोपहर का बताया जा रहा है। गांव की सोलह वर्षीय लड़की अपनी सहेली के साथ सड़क से गुजर रही थी। आरोप है कि तभी गांव के ही आयुफ और जजरुद्दीन कार लेकर आए। दोनों ने किशोरी को लिफ्ट देने की बात कही। किशोरी ने मना किया तो उन्होंने उसे जबरन कार में बैठा लिया। उसके बाद कार दौड़ा ले गए जबकि किशोरी की सहेली वहीं रह गई।
विज्ञापन

इधर किशोरी ने कार में शोर मचाना शुरू कर दिया। उसने चीख पुकार कर दी। इससे आरोपी घबरा गए लेकिन उन्होंने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर नीचे उतार दिया और मौके से भाग गए। इसकी सूचना पर पहुंचे किशोरी के माता-पिता उसे थाने ले गए। उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार में छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस दोनों आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed