फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कर्ज से परेशान होकर कासगंज के युवक ने की थी आत्महत्या

Thu, 12 May 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। छतुइया फाटक के पास मंगलवार पूर्वाह्न ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले अज्ञात युवक की शिनाख्त राकेश कुमार के रूप में हो गई है। वह कासगंज जिले में सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव रामताल का निवासी था। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि राकेश कर्ज की वजह से परेशान था। आठ दिन बाद ही उसकी छोटी बहन की शादी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई अवधेश के मुताबिक- बहन की शादी का सामान खरीदने के लिए वह मां और रिश्तेदार के साथ उझानी आया था। उसी दौरान राकेश अचानक कहीं चला गया। खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं लगा तो वह देर शाम कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात शव बरामद होने के बारे में अवगत कराया। फोटो देखकर अवधेश ने उसकी राकेश के रूप में शिनाख्त कर ली। अवधेश ने बताया कि राकेश ने घरेलू और कृषि कार्य के लिए गांव के कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था। कर्ज की वजह से वह तनाव में रहने लगा था।
विज्ञापन

बता दें कि राकेश का शव कोतवाली पुलिस ने मंगलवार पूर्वाह्न छतुइया रेलफाटक के पास से बरामद किया था। उस वक्त चश्मदीदों ने पुलिस को यह भी बताया था कि युवक खुद ही ट्रेन के इंजन के आगे कूद पड़ा था। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मृतक के भाई समेत अन्य परिजनों ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है कि राकेश पर कर्ज किन लोगों का और कितना था। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed