फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सड़क हादसों में किसान नेता समेत पांच लोगों की मौत

Wed, 04 May 2022 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime
तिरमल सिंह फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में सोमवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई सड़क हादसे हो गए। उनमें एक किसान नेता समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। फर्रुखाबाद निवासी महिला सोमवार रात पति के साथ बाइक पर बदायूं से दावत खाकर लौट रही थी। रास्ते में उन्हें एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें उसके पति की मौत हो गई। उझानी व उघैती इलाके में बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई तो इस्लामनगर व फैजगंज बेहटा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन

उझानी क्षेत्र के गांव पीयरखंदना निवासी नेम सिंह का संपर्क मार्ग के किनारे खेत है। सोमवार रात उनका 16 वर्षीय बेटा सूरजपाल परिवार के लोगों के साथ खेत पर सिंचाई कराने आया था। इसी दौरान वह सड़क किनारे जाकर बैठ गया। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले घायल सूरजपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पिता नेम सिंह ने बाइक ड्राइवर मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मौजूदा निवासी सुभाष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उघैती। थाना क्षेत्र के गांव महानगर निवासी 62 वर्षीय तिरमल सिंह यादव भारतीय किसान यूनियन के सहसवान ब्लॉक अध्यक्ष थे। सोमवार को उन्होंने मालवीय आवास पर चल रहे भाकियू के धरना प्रदर्शन में भाग लिया था। देर रात वह धरना स्थल से घर लौट रहे थे। उघैती से गांव को पैदल जाते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारवाले उन्हें रात में ही चंदौसी, फिर मुरादाबाद और बाद में बरेली ले गए लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई। बरेली ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार महानगर निवासी लालू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किसान नेता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसहैत। फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कमलाईपुर निवासी 40 वर्षीय राजकुमार सोमवार शाम अपनी पत्नी आशा के साथ बाइक पर उसावां क्षेत्र में एक शादी में दावत खाने आए थे। दंपती देर रात दावत खाकर घर लौट रहे थे। उस समय राजकुमार हेलमेट लगाए थे। रास्ते में अटेना पुल पर एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें राजकुमार की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं।
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर निवासी मदनलाल (40) सोमवार रात बालपुर गांव से दावत खाकर घर लौट रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। इसी दौरान बालपुर गांव के नजदीक ही उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें मदनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर परिवार वाले पहुंच गए। बाद में पहुंची पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
आसफपुर। संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव जैरई निवासी हरीशंकर (22) सोमवार रात फैजगंज बेहटा इलाके से दावत खाकर घर लौट रहे थे। उस दौरान हरीशंकर हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक ओरछी चौराहे से आगे दुंदपुर के नजदीक पहुंची थी। तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उसकी जान चली गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। परिवार वाले शव को अपने घर ले गए हैं।

-
भाकियू नेताओं ने दी श्रद्घांजलि
बदायूं। सोमवार रात भाकियू नेता तिरमल सिंह की सड़क हादसे में जान चली गई। मंगलवार को उनका उघैती में अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह, झांझन सिंह चौधरी, सुरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, महावीर सिंह यादव, नरेंद्र कुमार सक्सेना, सतीश चंद साहू समेत तमाम नेताओं ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। राजेश ने कहा कि तिरमल सिंह वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनका योगदान बहुत सराहनीय रहा। कई आंदोलन में भाग लिया था। सभी नेताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें शोक संवेदना व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed