फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कुंवरगांव में एक समुदाय के दो गुटों में फायरिंग, वीडियो वायरल

Wed, 04 May 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
crime
कुंवरगांव (बदायूं)। ईद पर पुलिस की तमाम सुरक्षा के बावजूद थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर में जबरदस्त फायरिंग हुई। एक पक्ष तमंचा लेकर छत पर चढ़ गया। जबकि दूसरा पक्ष नीचे से फायरिंग करता रहा। इसकी दो वीडियो भी वायरल हो रही हैं। इसमें एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

यह मामला मंगलवार शाम का है। बताते हैं कि थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर निवासी एक पक्ष ईद मनाने के लिए सोमवार शाम दिल्ली से लौटकर आया था। कुछ दिन पहले उनका गांव के दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। उस समय दूसरा पक्ष भी दिल्ली में रह रहा था। तब मोबाइल पर आपत्तिजनक मेसेज भेजने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। पहले पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को वहीं पीट दिया था। इस पर वह यह कहकर आया था कि जब वह ईद पर गांव आएंगे। तब वह उन्हें देख लेगा। जब यह पक्ष सोमवार शाम गांव पहुंचा। तभी उस युवक की नजरों में आ गया। बताते हैं कि मंगलवार शाम युवक कई साथियों को लेकर उनके घर पहुंच गया। पहले घर के सामने खड़े होकर फायरिंग की। फिर वह तमंचा लेकर छत पर चढ़ गए। जबकि पहले पक्ष ने अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। बताते हैं कि एक पक्ष ने छत पर चढ़कर फायरिंग कर रहे युवक की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। एक वीडियो में दरवाजे पर खड़ा व्यक्ति भी बंदूक लिए दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल दिल्ली से आए पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी है। जबकि दूसरा पक्ष गांव से फरार हो गया है।
विज्ञापन

-
दोनों पक्ष एक ही समुदाय हैं। दोनों ओर से फायरिंग हुई है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे रहे हैं। इस पर दोनों ओर से मामला दर्ज कराया जा रहा है। इसमें फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed